दानिश मर्चेंट की डोंगरी में एक अवैध ड्रग यूनिट है जो दाऊद इब्राहिम से जुड़ी हुई है, मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट

मुंबई
मुंबई पुलिस ने ड्रग ऑपरेशन मामले में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी दानिश मर्चेंट उर्फ ​​दानिश चिकना को गिरफ्तार किया है। मर्चेंट के सहयोगी कादर गुलाम शेख की भी गिरफ्तारी हुई है। दानिश मर्चेंट की डोंगरी में एक अवैध ड्रग यूनिट है जो दाऊद इब्राहिम से जुड़ी हुई है। पिछले महीने 2 व्यक्तियों (मोहम्मद आशिकुर सहीदुर रहमान और रेहान शकील अंसारी) की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से मर्चेंट की तलाश की जा रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने 8 नवंबर को आरोपी अशिकुर को मरीन लाइन स्टेशन इलाके से अरेस्ट किया गया। उसके पास से 144 ग्राम ड्रग बरामद की गई। इसे लेकर पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रेहान शकील से ड्रग्स खरीदी थी। इस पर ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने तुरंत रेहान शकील को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 55 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ था। उसने बताया कि रहमान और उसके पास से मिले कुल 199 ग्राम ड्रग्स को दाऊद इब्राहिम के करीबी दानिश चिकना से खरीदा था।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने साल 2019 में डोंगरी में दाऊद इब्राहिम की ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान करोड़ों रुपये का नशीला पदार्थ जब्त किया गया था। इसके बाद साल 2021 में दानिश मर्चेंट को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। जांच करने पर उसकी गाड़ी से भारी मात्रा में ड्रग्स मिला था। दानिश 'चिंकू पठान मॉड्यूल' का हिस्सा रहा है। एनसीबी ने जब उसके ड्रग्स मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया तो वह राजस्थान भागने की फिराक में था।

admin

Related Posts

बांग्लादेश की सत्ता बदलते ही एक्टिव तारिक रहमान, PAK मुद्दे पर क्या है रणनीति?

बांग्लादेश बांग्लादेश में नई सरकार बनने वाली है। प्रधानमंत्री के रूप में बीएनपी के तारिक रहमान शपथ लेंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान को लेकर तारिक रहमान…

बांग्लादेश में बदलेगा सिस्टम? 70% लोगों ने भारत जैसी संसद के पक्ष में दिया समर्थन

ढाका   बांग्लादेश के इतिहास में 12 फरवरी, 2026 की तारीख एक नए युग की शुरुआत के रूप में दर्ज हो गई है। देश में संपन्न हुए आम चुनावों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईएसएल 2025-26: जमशेदपुर एफसी की 28 सदस्यीय टीम घोषित

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
आईएसएल 2025-26: जमशेदपुर एफसी की 28 सदस्यीय टीम घोषित

शिक्षा क्षेत्र में नई पहल: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय BA-BEd कोर्स, प्रवेश परीक्षा फॉर्म उपलब्ध

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
शिक्षा क्षेत्र में नई पहल: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय BA-BEd कोर्स, प्रवेश परीक्षा फॉर्म उपलब्ध

देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार