सपा नेता पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप, दलित किसानों ने अखिलेश यादव से लगाई मदद की गुहार

लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सपा (समाजवादी पार्टी ) कार्यालय के बाहर शनिवार को दलित किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सपा नेता वाहिद कुरैशी पर जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। दलित किसानों ने अखिलेश यादव से सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दलित किसानों का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के नेता वाहिद कुरैशी ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। किसानों की मानें तो सपा नेता वाहिद कुरैशी के तार आतंकियों से जुड़े हुए हैं और अपनी दहशत फैला कर गांव के कई लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है।
सपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान राकेश कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, "मैं सलेमपुर का निवासी हूं। अमेठी से सपा नेता किसानों की जमीन को हड़पना चाहते हैं, इसलिए वह हमें जेल भेजना चाहते हैं, ताकि हमारी जमीनों पर कब्जा कर सकें। आज हम सपा नेता वाहिद कुरैशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी अखिलेश यादव से यही मांग है कि वे अपनी पार्टी में शामिल गुंडों को बाहर करें और हमें न्याय दिलाएं। गांव में करीब दो दर्जन लोगों की जमीन पर कब्जा किया गया है।"
वहीं, प्रदर्शनकारी महिला पूनम ने बताया कि हमारी जमीनों पर सपा नेता ने कब्जा कर लिया है। मैं गरीब महिला हूं और अब जब जमीन पर कब्जा हो गया है, तो मैं क्या करूंगी। मैं अखिलेश यादव से अपील करूंगी कि वह सभी परिवारों को इंसाफ दिलाएं। किसान राकेश ने सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं गरीब हूं और मेरी जमीन पर कब्जा किया गया है। मेरे पास जमीन के दस्तावेज भी हैं। जब हमने अवैध कब्जे का विरोध किया, तो हमें मारा भी गया है। आज हम अखिलेश यादव के पास मदद की गुहार लेकर आए हैं, ताकि हमें न्याय मिल सके।

  • admin

    Related Posts

    भक्तों के लिए अहम सूचना: होली पर वृंदावन में ठाकुर जी के दर्शन स्थगित, पढ़ें पूरी खबर

    वृंदावन होली के अवसर पर इस वर्ष वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना की व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। तीन मार्च को पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्रग्रहण पड़ने…

    UP Weather Alert: भारी बारिश और घने कोहरे के साथ भीषण गर्मी की आशंका, IMD सतर्क

    लखनऊ उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम तेजी से बदल रहा है। अब धीरे-धीरे सर्दी जा रही है और गर्मी आ रही है। सुबह के समय प्रदेश में घना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें