27 अक्टूबर का दैनिक राशिफल: कौन सी राशि बनेगी भाग्यशाली? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। राशि स्वामी मंगल के सप्तम भाव में विराजमान होने से नए कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का सहयोग मिलने से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। व्यापार में नए बदलाव के संकेत दिख रहे हैं, जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।

वृष: चंद्रमा का अष्टम भाव में गोचर वृष राशि वालों के लिए बाधाएं खड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की संख्या बढ़ने से बिना कारण रुकावट सामने आ सकती हैं। घरेलू मोर्चे पर भी कुछ मतभेद से मन विचलित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से मानसिक तनाव उत्पन्न ह सकता है। हालांकि, शाम 5 बजे के बाद समय करवट लेगा और धनु राशि में चंद्रमा का प्रवेश आपके लिए राहत लेकर आएगा। 

मिथुन: आज मिथुन राशि के जातकों का ध्यान कार्यों के प्रति केंद्रित रहेगा। पुरानी अटकी हुई योजनाओं को आज गति मिलती हुई दिख रही है। नौकरी करने वाले लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। व्यवसाय करने वालों के लिए नए निवेश के अवसर सामने आएंगे। हालांकि पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। शाम के समय अचानक वाहन से जुड़ी कोई तकनीकी खराबी से कुछ परेशानी हो सकती है। 

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आप कई कार्यों में एक साथ व्यस्त रहेंगे और अपनी कुशल रणनीति के चलते बाधाओं को दूर करने में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग अपनाने का लाभ मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। शाम के बाद भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। हालांकि किसी बात को लेकर आलोचना हो सकती है।

सिंह : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नई पहचान बनाने का अवसर लेकर आएगा। भाग्येश चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे करियर में लाभ और कार्ययश के योग बन रहे हैं। कीमती वस्तु मिलने की संभावना बन रही है। व्यवसाय में बिक्री बढ़ेगी और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और नए लाभदायक संबंध बनेंगे। शाम के बाद मन धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होगा। 

कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का चतुर्थ भाव में विराजमान होना मान-सम्मान का योग बना रहा है। सरकारी कार्यों में प्रगति होगी। प्रभावशाली लोगों की सहायता भी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के संकेत मिल रहे हैं। व्यवसाय में नई डील से लाभ हो सकता है। हालांकि शाम के बाद अनावश्यक खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। इससे आर्थिक दबाव महसूस होगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। 

तुला : तुला राशि वालों को आज के दिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लेकिन अधिक परिश्रम के कारण स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। इसलिए कार्य और आराम में संतुलन बनाना जरूरी होगा। सरकारी मामलों में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सहकर्मियों का साथ मिलने से काम में तेजी आएगी। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे और किसी पुराने संपर्क से लाभ संभव है। परिवार की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। द्वादश भाव में मंगल होने के कारण अनावश्यक खर्चों की संभावना बढ़ेगी। इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्कता रहना होगा। पेट से जुड़ी तकलीफ भी आपको परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं। व्यापार में नया निवेश फिलहाल टालना आपके लिए अच्छा रहेगा। दोपहर बाद समय बेहतर होगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु: धनु राशि के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में आज निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। भौतिक संसाधनों की कमी के कारण कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को उधार लेन-देन से बचें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मकर : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। द्वादश भाव में चंद्रमा और अष्टम भाव में केतु, सूर्य, मंगल और शुक्र का योग आपके निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाएगा। किसी पुराने विवाद या कानूनी मामले में जीत मिलेगी। कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। इस दौरान प्रमोशन या मान-सम्मान मिलने की संभावना बढ़ती हुई दिख रही है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायक प्रस्ताव मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के विस्तार के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। सहकर्मी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में भागीदारी वाले काम से लाभ होगा। वहीं, परिवार के बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। सायंकाल में मित्रों से मुलाकात का योग बनेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए समय अनुकूल है।

मीन : मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। करियर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति भी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता बढ़ने से उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को लाभ के अवसर मिलेंगे। घर-परिवार का वातावरण सुखद रहेगा और संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। मानसिक अशांति और चिंता के कारण एकाग्रता प्रभावित हो सकती है।

admin

Related Posts

10 मार्च 2026 राशिफल: मेष, वृषभ और मीन सहित सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा

मेष: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कामकाज में थोड़ी व्यस्तता रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे सब संभल जाएगा। ऑफिस या काम की जगह पर किसी से बेवजह बहस…

15 मार्च से लगेगा शादी-विवाह पर ब्रेक! जानिए अगला शुभ मुहूर्त कब है

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब ग्रहों के राजा सूर्य गुरु की धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास की शुरुआत होती है. हिंदू धर्म…

One thought on “27 अक्टूबर का दैनिक राशिफल: कौन सी राशि बनेगी भाग्यशाली? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज