आज तमिलनाडु-पुडुचेरी में टकरा सकता हैCyclone Fengal, स्कूल बंद, रेड अलर्ट जारी, कई उड़ान रद्द

तिरुवन्नामलई
तमिलनाडु में चक्रवात के खतरे के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने खराब मौसम की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट पर सभी आगमन और प्रस्थान उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों और पायलट्स-केबिन क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम में सुधार होने पर उड़ानों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा. हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे वास्तविक समय के अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात 'फेंगल' के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस बीच, तिरुवन्नामलई जिले में भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. इसी तरह पुडुचेरी और कराईकल में भी सभी स्कूल और कॉलेज को अगले दो दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है.

तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिले में भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. यह भी निर्देश दिया गया है कि छात्रों के लिए कोई विशेष कक्षाएं या परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी. जिन अन्य जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहां के जिला कलेक्टर को मौजूदा स्थिति के अनुसार स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित करने का निर्णय लेने को कहा गया है.

आवश्यक होने पर ही घर से निकलें!

चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर एस बालाचंद्रन के अनुसार, फेंगल चक्रवात का असर तटीय इलाकों जैसे कराईकल और महाबलीपुरम के बीच के क्षेत्रों पर ज्यादा होगा. हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, तमिलनाडु और पुडुचेरी की सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वह अत्यधिक आवश्यकता न हो तो घर के अंदर ही रहें.

IT कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह

तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी आम जनता को समुद्र किनारे जाना, मनोरंजन पार्कों का दौरा और अन्य मजेदार गतिविधियों में शामिल होने से बचने की सलाह दी है. तमिलनाडु में आईटी कंपनियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने कर्मचारियों को कल आज घर से काम करने का निर्देश दें. इस बीच, पूर्वी तट सड़क (ECR) और ओल्ड महाबलीपुरम रोड (OMR) पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी जाएंगी.

 

admin

Related Posts

होर्मुज से भारत ने निकाला अपना जहाज, ईरान से सहमति के बाद जयशंकर ने बताई सफलता की तरकीब

नई दिल्ली ईंधन संकट के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। ईरान ने दो भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलने की अनुमति दी थी। अब विदेश मंत्री…

सिंथन टॉप पर बर्फबारी में फंसे 200+ पर्यटकों को सेना और पुलिस ने किया सुरक्षित बचाव

श्रीनगर  दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित सिंथन टॉप पर भारी बर्फबारी के बीच फंसे 200 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा