ग्राहक खाने पीने चीजे भरोसे के साथ खरीदते हैं, वायरल वीडियो में यह भरोसा टूटता हुआ साफ नजर आ रहा

अहमदाबाद 

आप सुबह जिस दूध की चाय पीते हैं या फि पूजा में इस्तेमाल करते हैं। अगर आप को पता चले कि उसे किसी पहले ही झूठा किया हुआ है या फिर उसमें थूक मिलाया तो आप पर क्या गुजरेगी? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स दूध से भरे कई कैन से दूध निकालकर पी रहा है। ऐसा करते वक्त दूध का कु हिस्सा वापस कैन में गिर रहा। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो गुजरात के अहमदाबाद की सुखदेव सिंह चावड़ा मिल्क फैक्ट्री का है। इसके बाद यूजर्स वीडियो में दिख रहे शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अहमदाबाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस वीडियो की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सामने आया इस वीडियो में जिस व्यक्ति यह करते हुए देखा जा रहा है। उसका नाम सुखदेव सिंह चावड़ा होने की बात कही जा रही है। दावा किया गया है कि ये अहमदाबाद में दूध डेयरी चलाता है। यह सभी कैन के दूध को झूठा कर रहा है और यही झूठा दूध बेचता भी है। अगर यही काम किसी मुस्लिम ने किया होता तो उसपर एफआईआर होकर अबतक जेल हो चुकी होती। एक अन्य पोस्ट में दावा किया है कि वीडियो में दूध को झूठा कर रहा शख्स सुखदेव सिंह चावड़ा (Sukhdev Singh Chavda) की दूध फैक्टरी का एक कर्मचारी है।

पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स गुजरात पुलिस को कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। क्रांति कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा है कि दूध में थूक मिलाते हुए हंसी मजाक कर वीडियो भी बना रहे हैं। सोचिए इस दूध का कितनों लोगों ने चाय पी होगी, बच्चों ने दूध पिया होगा। इस दूध को पूजा पाठ में इस्तेमाल किया गया होगा। खाने पीने चीजों में थूक मिलाकर बेचने वालों को मौत की सज़ा मिलनी चाहिए। क्रांति कुमार ने अपनी पोस्ट में अहमदाबाद पुलिस को टैग भी किया है। कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि फैक्ट्री में तैयार किए गए दूध की वह जांच कर रहा है,हालांकि जांच के इस अजीबोगरीब तरीके ने विवाद खड़ा कर दिया है।

सरकारी नौकरी का शौक तुम्हें होगा
कुछ यूजर्स ने निजी तौर पर जांच करके सुखदेव सिंह चावड़ा की डिटेल तक साझा कर दी है। एक अन्य वीडियो में सुखदेव सिंह चावड़ा बताया जा रहा शख्स यही कृत्य करते हुए दिख रहा है। इसमें उसने एक वॉयस ओवर डाली है कि सरकारी नौकरी का शौक तुम्हें होगा। मुझे तो अपने बिजनेस को सफल करना है। एक अन्य यूजर्स ने लिखा है कि दूध में थूक, भरोसे की हत्या है। इन लोगों को सिर्फ जेल नहीं मौत की सज़ा मिलनी चाहिए। ध्यान रहे, धर्म नहीं, अपराध बड़ा है। गुजरात पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग है।

admin

Related Posts

प्रियंका चतुर्वेदी की तीखी टिप्पणी: भारत-अमेरिका समझौता देशहित के खिलाफ?

नई दिल्ली शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने इस समझौते को 'असमान और अन्यायपूर्ण' बताते हुए कहा…

व्यापारिक रिश्तों में पारदर्शिता: चिराग पासवान ने भारत-अमेरिका समझौते के बिंदु जल्द स्पष्ट करने का वादा किया

पटना भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरोसा जताया कि सरकार जल्द ही इस समझौते के सभी बिंदुओं को स्पष्ट कर देगी। वहीं जेडीयू प्रवक्ता नीरज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल