IPL 2026 में CSK की कप्तानी बदली! ऋतुराज गायकवाड़ को मिली जिम्मेदारी

चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने एक्स पोस्ट से साफ कर दिया कि आईपीएल 2026 में टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ही करेंगे। फ्रेंचाइजी ने औपचारिक ऐलान नहीं किया, लेकिन पोस्ट में जिस तरह तस्वीर और संदेश दिया था, उससे यह बिल्कुल स्पष्ट था कि कप्तानी फिर से गायकवाड़ के पास ही रहेगी।

पिछला सीजन गायकवाड़ के लिए मुश्किल भरा था। उन्होंने आईपीएल 2025 के शुरुआती पांच मैचों में टीम की कप्तानी की थी। इन मुकाबलों में चेन्नई को सिर्फ एक जीत मिली थी और चार मैचों में हार झेलनी पड़ी थी। इन्हीं पांच मैचों में गायकवाड़ ने 122 रन बनाए थे। राजस्थान के ख़िलाफ उन्हें कोहनी पर चोट लगी और उसके बाद वह पूरे सीजन से बाहर हो गए। टीम की कप्तानी फिर एम एस धोनी ने संभाली, लेकिन चेन्नई का प्रदर्शन नहीं सुधरा और वे 14 में से केवल चार मैच जीतकर आख़िरी पायदान पर रहे।

चेन्नई ने आईपीएल 2026 से पहले अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं। रवींद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड कर दिया गया है और कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। टीम ने रुतुराज और धोनी के साथ मजबूत कोर बनाए रखा है और कुछ दिलचस्प रिटेंशन्स भी किए हैं। साथ ही टीम में संजू सैमसन का होना, उन्हें मजबूती प्रदान करेगा।

सीएसके द्वारा आईपीएल 2026 से पहले रिलीज किए गए खिलाड़ी : रवींद्र जडेजा (आरआर को ट्रेड), आंद्रे सिद्धार्थ, दीपक हुड्डा, डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, मथीशा पथिराना, सैम करन (आरआर को ट्रेड), कमलेश नागरकोटी, राहुल त्रिपाठी, शेख़ रशीद, वंश बेदी, विजय शंकर

रिटेन किए गए खिलाड़ी : एम एस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (आरआर से ट्रेड), आयुष म्हात्रे, डेवॉल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कम्बोज

बचा हुआ पर्स : 43.40 करोड़ रूपए

बाकी स्लॉट : 9 (इनमें 4 विदेशी)

चेन्नई को नीलामी में सबसे बड़ी तलाश एक शानदार विदेशी ऑलराउंडर की होगी, जो सैम करन की जगह भर सके। पर्स उनके पास पर्याप्त है और वे आंद्रे रसेल, ग्लेन मैक्सवेल, लियम लिविंगस्टन या कैमरन ग्रीन में से किसी पर भी बड़ा दांव लगा सकते हैं। टीम नाथन एलिस के लिए एक सीम बॉलिंग बैकअप की भी खोज करेगी।

अब जबकि ऋतुराज पूरी तरह फिट लौट रहे हैं और फ्रेंचाइजी ने टीम की संरचना में कई बड़े बदलाव किए हैं, सीएसके उम्मीद कर रही है कि 2026 उनके लिए नए सिरे से शुरुआत का मौक़ा बनेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने