सीआरपीएफ का सब इंस्पेक्टर महिला लिपिक से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

अलवर

जिले की सदर थाना पुलिस ने एक गंभीर और संवेदनशील मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सब इंस्पेक्टर विजय सिंह मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक कनिष्ठ लिपिक महिला के साथ दुष्कर्म करने, उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार आरोपी विजय सिंह मीणा भूगोर बाईपास का रहने वाला है और वर्तमान में सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में तैनात था। घटना के सामने आने के बाद से वह फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया जा चुका था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले उससे जान-पहचान बढ़ाई और विश्वास में लेकर अपने घर चाय पर बुलाया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लीं। इसके बाद आरोपी ने उन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देते हुए उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी कहना है कि एक बार आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर मारपीट भी की थी।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सदर थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानकारी भी जुटा रही है कि वह पीड़िता को किन-किन जगहों पर ले गया था और वहां किन परिस्थितियों में वारदात को अंजाम दिया गया।

 

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान में वित्तीय अनुशासन पर जोर, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और ऑर्गेनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

    जयपुर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने वित्तीय संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और खर्चों में कटौती को लेकर बड़ा फैसला लिया है. शनिवार को इस संबंध में वित्त विभाग ने एक…

    रेगिस्तान में जल क्रांति, 141 करोड़ लीटर क्षमता वाली कृत्रिम झील से नहरबंदी में राहत मिलेगी

    जयपुर  भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान केरेगिस्तानी जिले जैसलमेर में कृत्रिम झील (आर्टिफिशियलझील) बनकर तैयार हुई है। इस झील को गड़ीसर झील भी कहा जाता है। सीमावर्ती क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा