‘क्रिस्पी रिश्ते’ फिल्म 18 को होगी रिलीज, राजस्थानी कल्चर और संस्कृति दिखेगी परदे पर

जयपुर.

निर्देशक जगत सिंह की पांच साल की मेहनत से बनी फिल्म 'क्रिस्पी रिश्ते' 18 अक्तूबर को जियो सिनेमा पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के संगीत को हंगामा ने जारी किया, जिसे संगीत प्रेमियों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म के गानों में श्रेया घोषाल, मोहित चौहान, केके, पेपॉन, जुबिन नौटियाल, और ऋचा शर्मा जैसे प्रसिद्ध गायकों की आवाजें शामिल हैं।

खास बात यह है कि दिवंगत गायक केके का आखिरी गाया हुआ गीत भी इस फिल्म का हिस्सा है। फिल्म में 15 गाने होने के बावजूद, यह एक म्यूजिकल फिल्म की तरह महसूस नहीं होगी, बल्कि हर गाना कहानी को आगे बढ़ाने का काम करेगा। निर्देशक जगत सिंह ने इस फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है। जगत ने बताया कि उन्होंने जयपुर में फिल्म का काफी हिस्सा शूट किया है, जिसमें शहर के रोज़मर्रा के जीवन और बाजारों को दिखाया गया है। फिल्म में बिजेंद्र कालरा, रवि झांकल, श्रुति उल्फत, मुरली शर्मा जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ-साथ जयपुर के स्थानीय कलाकारों ने भी काम किया है। पारिवारिक मूल्यों, प्यार और समर्पण को दर्शाने वाली यह फिल्म दर्शकों को खासा पसंद आएगी।

admin

Related Posts

400 लोगों को दी धमकी, ऑनलाइन FIR से नंबर निकाल कर सैकड़ों को ठगा

भीलवाड़ा. राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी का पर्दाफाश किया है, जो खाकी का खौफ दिखाकर लोगों की जेब खाली कर रहा था। यह ठग कोई…

दो मंजिला अवैध मकान पर चला बुलडोजर, जयपुर में ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई

जयपुर. जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बगराना में अवैध रूप से बने दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा