पिछले साल भर्ती सरकारी शिक्षकों पर संकट, छत्तीसगढ़-कवर्धा में डिप्टी सीएम व सांसद से लगाई गुहार

कवर्धा.

प्रदेश में वर्ष 2022-23 में भर्ती हुए नवनियुक्त सरकारी शिक्षकों की नौकरी संकट में चल रही है। ऐसे में इन शिक्षकों ने कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा, राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व कवर्धा विधायक डॉ.सियाराम साहू के पास गुहार लगाई है। बीएड प्रशिक्षित नवनियुक्त सहायक शिक्षकों का पद सुरक्षित रखे जाने की मांग की है।

शिक्षकों ने बताया कि शिक्षक भर्ती नियम 2019 के राजपत्र में पारित नियम के आधार पर सभी मानकों पर खरा उतरते हुए डीएड अभ्यर्थी के साथ लगभग 2900 बीएड अभ्यर्थी को प्रावीण्य सूची में स्थान पाने के बाद सहायक शिक्षक के रूप में प्रदेश के बस्तर व सरगुजा संभाग के सुदूर अंचल में पदस्थ किया गया है। वर्तमान में एक वर्ष से अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस बीच उच्च न्यायालय ने बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक को 2 अप्रैल 2024 को अमान्य कर दिया है, जिससे बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक व उनके परिवार की आजीविका के साथ मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ रहा है। प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा का ध्यान आकर्षण कराते हुए न्यायालय की अवमानना किए बगैर बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की आजीविका के साथ इससे प्रभावित परिवार के लगभग 30 हजार लोगों की ऊपर मंडरा रहे आर्थिक संकट को दूर कर सेवा को सुरक्षित रखने के लिए निवेदन किया है।

admin

Related Posts

शारदा घाट अखड़ार के पास हुआ सड़क हादसा

बिलासपुर उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत शारदा घाट अखड़ार के पास सड़क हादसा हो गया है। रिश्तेदारों के घर से लौट रहा परिवार ऑटो में सवार था।तभी पीछे से…

असम से जंगली भैंसा लाकर मध्यप्रदेश के वनों में बसाने पर हुई गहन च

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्य जीव संरक्षण की असीम संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल