संसद में हुई भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई की क्राइम ब्रांच करेगी जांच, राहुल गांधी के खिलाफ है FIR

नई दिल्ली
संसद परिसर में गुरुवार को सत्ता पक्षा और विपक्षी सांसदों के बीच हुई झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इन शिकायतों की जांच अब दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच को सौंपने की तैयारी चल रही है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि यह घटना गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान के बाद हुई। झड़प में दो बीजेपी के दो सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन पर हमले, उकसाने और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया से कहा, "हमने राहुल गांधी के खिलाफ हमले और उकसाने के लिए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हमने विस्तार से घटना का विवरण दिया है। यह घटना मकर द्वार के बाहर हुई, जहां एनडीए सांसद शांतिपूर्वक विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है।"

बीजेपी की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 117 (गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), 131 (अपराधिक बल का उपयोग), 351 (अपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य उद्देश्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस ने भी संसद परिसर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "कल जिस तरह से एक दलित नेता का अपमान किया गया और आज उन्हें धक्का दिया गया, यह सब एक साजिश है।" कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की बहन और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी एफआईआर झूठी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस वही करेगी जो गृह मंत्री उनसे कहेंगे। उन्होंने कहा, "सभी ने डॉ. आंबेडकर से माफी की मांग की थी, लेकिन इस घटना को भटकाने के लिए यह सब योजना बनाई गई। यह एफआईआर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं है, यह डॉ. आंबेडकर के खिलाफ है।"

admin

Related Posts

हवा में हिंसा! 30 हजार फुट पर यात्रियों की खून-खराबे वाली लड़ाई, अचानक करानी पड़ी लैंडिंग

तुर्की तुर्की से यूनाइटेड किंगडम (UK) जा रही Jet2 की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों के बीच हवा में ही हिंसक झड़प शुरू हो गई।…

US में भारतीय छात्र लापता होने से हड़कंप, सैन फ्रांसिस्को में दूतावास ने संभाली कमान

न्यू यार्क अमेरिका से भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। कर्नाटक के रहने वाले और University of California, Berkeley में पोस्ट-ग्रेजुएट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर