लाखों की धोखाधड़ी मामले में आया क्रिकेटर उथप्पा का नाम, जारी हुआ अरेस्ट वारंट

मुंबई

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा मुश्किलों में हैं. उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. उथप्पा को कथित तौर पर भविष्य निधि (PF) में धोखाधड़ी के लिए ये वारंट जारी किया गया है. दरअसल उथप्पा सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चलाते हैं. यह कंपनी कर्मचारियों के वेतन से काटे गए रुपये उनके पीएफ खातों में जमा करने में विफल रही, जिसके कारण लगभग 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई.

…नहीं तो अरेस्ट होंगे रॉबिन उथप्पा

अब रॉबिन उथप्पा को लगभग 24 लाख रुपये का बकाया चुकाने के लिए 27 दिसंबर तक का समय दिया गया है. अन्यथा उन्हें गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है. वारंट पीएफ क्षेत्रीय आयुक्त शदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया है. यह वारंट, पुलकेशीनगर पुलिस को उचित कार्रवाई करने का निर्देश देती है.

4 दिसंबर को लिखे एक पत्र में रेड्डी ने पुलिस को वारंट पर अमल करने का निर्देश दिया. हालांकि, इसे पीएफ कार्यालय को वापस कर दिया गया क्योंकि उथप्पा कथित तौर पर अब अपने पिछले पते पर नहीं रहते हैं. अधिकारी अब जांच को आगे बढ़ाने और कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उथप्पा के ठिकाने का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं.

ऐसा है रॉबिन उथप्पा का क्रिकेट करियर

39 साल के रॉबिन उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल में क्रमश: 934 और 249 रन बनाए. उन्होंने इसके साथ ही प्रथम श्रेणी में 9446 और लिस्ट ए में 6534 रन बनाए. टीम इंडिया ने जब टी20 वर्ल्ड कप का पहला यानी 2007 सीजन जीता था, तब उथप्पा टीम के स्टार ओपनर रहे थे. उथप्पा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग की दो (2014 और 2021) ट्रॉफी है. वह 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सदस्य थे.

उथप्पा ने आईपीएल के शुरुआती 15 सीजन खेले. टूर्नामेंट में उथप्पा ने 6 टीमों के साथ क्रिकेट खेली. यह टीमें चेन्नई, कोलकाता के अलावा मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स हैं. उथप्पा ने आईपीएल में 205 मैच खेले, जिसमें 4952 रन बनाए. उथप्पा क्रीज से आगे बढ़कर अटैकिंग गेम खेलने के लिए पहचाने जाते थे.

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव