अब नहीं रहेंगी फटी एड़ियां—इन 6 देसी नुस्खों से मिलेगी मक्खन जैसी कोमलता

फटी एड़ियां न केवल आपके पैरों के लुक को खराब करती हैं, बल्कि चलने-फिरने में दर्द और जलन भी पैदा कर सकती हैं। इसकी वजह अक्सर ड्राई स्किन, लंबे समय तक पानी में रहना, विटामिन की कमी या मौसम बदलना हो सकता है।

फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए मार्केट में कई क्रीम उपलब्ध हैं, लेकिन घरेलू नुस्खे न सिर्फ सुरक्षित होते हैं बल्कि लंबे समय तक असर भी दिखाते हैं। यहां कुछ बेहद असरदार और आसान घरेलू उपायों की जानकारी दी गई है, जो आपकी फटी एड़ियों को मुलायम और साफ बना देंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।

एड़ियों को मुलायम बनाने के उपाय

    नारियल तेल और मोम- नारियल तेल एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है और मोम स्किन को सील करके नमी को लॉक करता है। दोनों को मिलाकर हल्का गर्म करें और रात में सोने से पहले एड़ियों पर लगाएं। ऊपर से कॉटन के मोजे पहन लें। कुछ दिनों में ही असर नजर आने लगेगा।
    ग्लिसरीन और गुलाबजल- ग्लिसरीन त्वचा को नमी देती है और गुलाबजल ठंडक देता है। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर हर रात एड़ियों पर लगाएं। ग्लिसरीन और रोज वाटर एड़ियों को सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ डलनेस भी दूर करता है।
    नींबू और शहद- नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और शहद स्किन को नरम करता है। दोनों को मिलाकर 15-20 मिनट तक एड़ियों पर लगाएं। इससे डेड स्किन हटती है और त्वचा साफ और चमकदार बनती है।
    गुनगुना पानी और नमक- गुनगुने पानी में थोड़ा-सा नमक डालकर 15 मिनट तक पैरों को डुबोएं। इसके बाद स्क्रबर या प्यूमिक स्टोन से डेड स्किन हटाएं। यह उपाय हफ्ते में 2 बार करें, इससे स्किन साफ और सॉफ्ट होती है।
    केला और शहद का पैक- पका केला मसलकर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और एड़ियों पर लगाएं। 20 मिनट बाद वॉश करें। केला पोषण देता है और शहद एंटीसेप्टिक का काम करता है।
    एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल में हीलिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इसे रात को साफ एड़ियों पर लगाकर मोजे पहन लें। इससे स्किन रिपेयर होती है और दरारें भरने में मदद मिलती है।

इन आसान और नेचुरल उपायों को रोजाना या नियमित रूप से अपनाकर आप अपनी एड़ियों को सॉफ्ट और सुंदर बना सकते हैं, वो भी बिना महंगे प्रॉडक्ट्स या साइड इफेक्ट्स के।

 

admin

Related Posts

कामयाबी और अपार धन का रहस्य: रात में की जाने वाली 5 खास आदतें

जीवन में सफल होना हर कोई चाहता है। और हर कोई यह भी जानता है कि सफलता पानी है तो मेहनत से नहीं बचा जा सकता। लेकिन कई बार सिर्फ…

AI की वैश्विक दौड़ में भारत आगे: पीएम मोदी के साथ ‘Sarvam Kaze’ की एंट्री

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक शानदार चश्मा पहने हुए देखा गया। यह साधारण नहीं बल्कि AI डिवाइस है। इस वियरेबल का नाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा