जयपुर में छेड़छाड़ पर सख्ती, स्कूल-कॉलेज में चला आत्मरक्षा और हेल्पलाइन अभियान

जयपुर

 राजस्थान की राजधानी जयपुर में महिलाओं के साथ बढ़ती छेड़छाड़ और छींटाकशी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने शनिवार को अभियान चलाकर 23 मनचलों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की. इन सभी आरोपियों को शहर के अलग अलग थानों में गिरफ्तार करवाया गया.

स्कूल और कॉलोनियों में चलाया जागरूकता अभियान
केवल कार्रवाई ही नहीं बल्कि कालिका टीम ने शहर के स्कूल कॉलेज और कॉलोनियों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए. इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया.

हजारों महिलाओं को किया जागरूक
टीम ने सार्वजनिक परिवहन जैसे लो फ्लोर बस सिटी बस मिनी बस और अन्य वाहनों में यात्रा कर रही 4,118 महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से कैसे संपर्क करें.

गर्ल्स स्कूल और कॉलेज में 1,185 छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया. इससे छात्राएं खुद को सुरक्षित रखने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हो सकेंगी.

राजकॉप ऐप से भी मिलेगी मदद
लगभग 989 महिलाओं और बालिकाओं को राजकॉप सिटीजन ऐप के Need Help फीचर के बारे में जानकारी दी गई और मौके पर ही डाउनलोड भी करवाया गया. इससे महिलाएं जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस सहायता ले सकेंगी.

ये 5 नंबर जरूर सेव करें
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा ने बताया कि महिलाएं अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के पांच नंबर जरूर सेव करें:

8764866090
8764866091
8764866092
8764866093
8764866094

इन नंबरों पर किसी भी परेशानी में कॉल या मैसेज के साथ ऑडियो वीडियो और रिकॉर्डिंग भेजकर तुरंत मदद ली जा सकती है. यह सेवा 24 घंटे सक्रिय रहती है.

admin

Related Posts

जयपुर ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, AI सेंटर से रोड सेफ्टी और निगरानी होगी मजबूत

जयपुर जयपुर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इससे शहर में रोड…

33% नुकसान पर भी मुआवजा, राजस्थान सरकार ने किसानों को राहत का दिया आश्वासन

जयपुर राजस्थान में बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और किसानों को मुआवजा देने की तैयारी की जा रही है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाईस्कोरिंग मुकाबला, लेकिन चर्चा में रहा पंड्या भाइयों का बदला रवैया

आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
आरसीबी की 18 रन की जीत, रजत की तूफानी फिफ्टी ने बदली खेल की धारा

RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत