भ्रष्टाचार पर गाज: गाड़ी छुड़ाने के एवज में 80 हजार मांगने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित

जांजगीर-चांपा

जिले में पुलिस महकमे की छवि को धूमिल करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां गाड़ी छुड़वाने के नाम पर अवैध उगाही के आरोप में एक प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मड़वा निवासी टी. आर. साहू ने अपनी गाड़ी किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रखी थी। उसी गाड़ी को दिलाने के नाम पर प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर ने 80 हजार रुपये की मांग की थी। जिसके बाद प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे से इसकी शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया और जांच की पूरी जिम्मेदारी डीएसपी योगिता खापर्डे को सौंप दी है।

प्रधान आरक्षक (प्र.आर. 138) विनोद दिवाकर को निलंबन के बाद रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा में संबद्ध किया गया है। नियमों के अनुसार निलंबन अवधि में उन्हें निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

admin

Related Posts

पुलिस की सख्ती से तस्करों की खुली पोल: 9 किलो गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय आरोपी दबोचे गए

राजनांदगांव अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।। पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपितों…

वायरल ऑडियो से हड़कंप: बलरामपुर में CMO और पार्षद के बीच तीखी बहस आई सामने

बलरामपुर. बलरामपुर नगरपालिका में इन दिनों सियासी और प्रशासनिक टकराव खुलकर सामने आ गया है। पार्षद ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रवण राय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?