कोविड-19 एक बार फिर फैल रहा, देश में फिलहाल 257 एक्टिव मामले

नई दिल्ली
 कोविड-19 एक बार फिर फैल रहा है। भारत में फिलहाल कोविड के मामले उतनी चिंता में डालने वाले नहीं हैं, लेकिन फिर भी कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। देश में फिलहाल 257 एक्टिव मामले हैं। कुछ राज्यों में मामूली केस हैं तो कुछ में आंकड़ा अच्छा खासा है। जैसे हरियाणा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कोविड के 1-1 केस ही हैं तो वहीं केरल में इस समय 95 एक्टिव केस हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में भी इस समय कोविड के 5 एक्टिव केस हैं। हालांकि, कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। तमिलनाडु में भी कोरोना के 55 एक्टिव मामले हैं। महाराष्ट्र में केस इससे 10 कम यानी 56 हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस राज्य में कितने एक्टिव केस इस समय हैं।

किस राज्य में कितने एक्टिव केस

राज्य    एक्टिव केस
केरल    95
तमिलनाडु    66
महाराष्ट्र    56
कर्नाटक    13
पुडुचेरी    10
गुजरात    7
दिल्ली    5
राजस्थान    2
हरियाणा    1
पश्चिम बंगाल    1
सिक्किम    1
कुल मामले    257
सिंगापुर-चीन में भी फैल रहा कोरोना

एशिया के कुछ देशों में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड के अलावा चीन में भी कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 27 अप्रैल से 3 मई 2025 के सप्ताह में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 14,200 हो गई, जबकि पिछले सप्ताह यह संख्या 11,100 थी।
थाइलैंड में 33 हजार मामले

इस अवधि में सिंगापुर के अंदर कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की औसत संख्या 102 से बढ़कर 133 हो गई। थाईलैंड में 11 मई से 17 मई के बीच मामले बढ़कर 33,030 हो गए, जबकि बैंकॉक में 6,000 मामले सामने आए। इसी तरह हांगकांग में भी कोविड-19 के मामलों में सिर्फ 4 हफ्तों (6 से 12 अप्रैल) के अंदर 6.21% से 13.66% की वृद्धि हुई।

admin

Related Posts

शाह का सीधा हमला—नॉर्थ-ईस्ट मुद्दे पर राहुल गांधी घिरे, चुनावी चाल से कांग्रेस की बढ़ी टेंशन

डिब्रूगढ़ केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने असम में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए गमछा विवाद को लेकर सवाल खड़े किए…

डॉलर का ‘तोड़’ तैयार! BRICS का नया पेमेंट सिस्टम कैसे हिला सकता है ग्लोबल इकोनॉमी

नई दिल्ली BRICS देशों की मजबूती हमेशा से ही अमेरिका को परेशान करती रही है। भारत, रूस और चीन की अगुवाई वाली इस समूह पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने बेन सियर्स को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया

आईओए अध्यक्ष पी.टी. उषा के पति वेंगलिल श्रीनिवासन का निधन

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
आईओए अध्यक्ष पी.टी. उषा के पति वेंगलिल श्रीनिवासन का निधन

युवा जोश का धमाका! अल्काराज पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में, खिताब से एक कदम दूर

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
युवा जोश का धमाका! अल्काराज पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में, खिताब से एक कदम दूर

वर्ल्ड कप अलर्ट: टीम इंडिया को हराना आसान नहीं—फिल सॉल्ट

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप अलर्ट: टीम इंडिया को हराना आसान नहीं—फिल सॉल्ट

मैच जीता या बयान हारा? आकाश चोपड़ा ने PAK पीएम और फैंस—दोनों को किया निशाने पर

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
मैच जीता या बयान हारा? आकाश चोपड़ा ने PAK पीएम और फैंस—दोनों को किया निशाने पर

मैदान से पहले मंदिर: पद्मनाभस्वामी के दर पर झुके भारतीय खिलाड़ी, सूर्यकुमार ने की पूजा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
मैदान से पहले मंदिर: पद्मनाभस्वामी के दर पर झुके भारतीय खिलाड़ी, सूर्यकुमार ने की पूजा