कोर्ट ने दी मंजूरी: सुधीर दलवी के इलाज पर शिरडी संस्थान खर्च करेगा 11 लाख

मुंबई 

मशूहर एक्टर सुधीर दलवी बुरे दौर से गुजर रहे हैं. वो सेप्सिस इंफेक्शन से जूझ रहे हैं. एक्टर के इलाज के लिए उनके परिवार ने आर्थिक मदद की मांग की थी. अब राहत की बात ये है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिरडी साई बाबा संस्थान को एक्टर सुधीर दलवी को आर्थिक मदद देने की अनुमति दे दी है.

बीमारी से जूझ रहे सुधीर 

बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने सुधीर दलवी को 11 लाख की आर्थिक सहायता देने की मंजूरी दी है. क्योंकि सुधीर इस वक्त मेडिकल कंडीशन से जूझ रहे हैं. उन्हें इलाज के लिए पैसे की जरूरत है. सुधीर ने लेजेंडरी एक्टर मनोज कुमार की फिल्म 'शिरडी के साई बाबा' में साई बाबा का किरदार निभाया था. इस रोल ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई. उनका काम लोगों ने इतना पसंद किया कि वो उन्हें साई बाबा का रूप समझकर पूजने लगे.

सुधीर को मिली 11 लाख की मदद

सुधीर को 11 लाख की फाइनेंशियल मदद देने की परमिशन के लिए संस्थान की ओर से कोर्ट में एप्लीकेशन फाइल की गई थी. क्योंकि हाई कोर्ट की तरफ से दिए आदेश के तहत, संस्थान को खर्चों के लिए हाईकोर्ट से इजाजत लेनी होगी. कोर्ट में सुनवाई के दौरान संस्थान के वकील अनिल एस. बजाज ने बताया कि कोर्ट द्वारा गठित एड-हॉक कमेटी ने 86 साल के सुधीर को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है.

बजाज ने बताया कि सुधीर को साई बाबा के रोल के लिए पूरे इंडिया में जाना जाता है. वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे. संस्थान को 30 अक्टूबर 2025 को एक लेटर मिला था जिसमें सुधीर के लिए 15 लाख की मदद मांगी गई थी.

जस्टिस विभा कंकनवाड़ी और हितेन वेनेगांवकर की बेंच ने संस्थान से कहा कि वो डॉक्यूमेंट्स के साथ नया एफिडेविट फाइल करें. जिसमें ये मेंशन हो कि क्या सुधीर हॉस्पिटल के बिल चुकाने में असमर्थ हैं और उनकी फाइनेंशियल कंडीशन क्या है. कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट्स भी पेश करने को कहा गया जिनसे पता चले कि सुधीर का क्या इलाज किया गया था. संस्थान ने सुधीर की पत्नी की तरफ से उनकी बीमारी को लेकर एक एक्सप्लेनेशन सौंपा. जिसमें बताया गया है कि सुधीर बिस्तर पर हैं. घर पर दो केयरटेकर और एक फिजियोथेरेपिस्ट की मदद से उनकी देखभाल की जा रही है.

सुधीर की हालत में सुधार 1 से डेढ़ साल साल में होगा. बेंच ने इन दस्तावेजों को देखकर माना कि सुधीर को फाइनेंशियल हेल्प की जरूरत है. इसके बाद कोर्ट ने संस्थान को एक्टर की मदद करने की अनुमति दी. सुधीर के जल्द ठीक होने के लिए फैंस दुआ मांग रहे हैं. 

एक्टर ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काफी योगदान दिया है. उन्होंने फिल्म शिरडी के साई बाबा के अलावा सीरियल रामायण में भी काम किया है. वो ऋषि वशिष्ठ के रोल में दिखे. सुधीर शो विष्णु पुराण, बुनियाद, जुनून, क्योंकि सास भी कभी बहू थी भी कर चुके हैं.

admin

Related Posts

AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

लॉस एंजिल्स 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की…

पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पाइरेसी के जरिए देख रहे लोग, भारत में जमकर ट्रोलिंग

मुंबई धुरंधर पार्ट वन की तरह इसका दूसर पार्ट द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है। मूवी को लेकर पड़ोसी देश में इतना जबरदस्त क्रेज है कि वहां इसका पाइरेटेड वर्जन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय