भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : सरकार हर स्तर पर करेगी प्रभावी कार्यवाही

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत-अभिनंदन है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश को मिलेगी केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : सरकार हर स्तर पर करेगी प्रभावी कार्यवाही

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री डॉ. धामी का स्वागत

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात देने मध्यप्रदेश पधार रहे हैं, उनका प्रदेश की धरती पर स्वागत अभिनंदन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान बड़े स्वरूप में आकार लेगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर प्रदेश को मिल रही इस सौगात से सागर, दतिया सहित सम्पर्ण बुंदेलखण्ड को पर्याप्त सिंचाई और पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनकल्याण पर्व में सागर गौरव दिवस में क्षेत्र को सौगातें प्रदान करने के कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की भी सहभागिता होगी। इन सौगातों से सम्पूर्ण क्षेत्र का आने वाला कल बेहतर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजकीय विमान तल पर मीडिया से चर्चा में यह बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने कई कठोर निर्णय लिए हैं, जिनमें टोल बैरियर पर वसूली बंद करने का निर्णय भी एक है। राज्य सरकार किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए जिस भी स्तर पर आवश्यक होगा सरकार द्वारा कार्यवाही की जाएगी। सुशासन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकास और जनकल्याण की दिशा में हम निरंतर गतिशील है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजकीय विमानतल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री डॉ. पुष्कर सिंह धानी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही चंदेरी का अंगवस्त्र और राजभोज की प्रतिमा भेंट की। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री डॉ. धामी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर अभिवादन किया।

 

admin

Related Posts

आरटीओ अर्चना परिहार की शिकायत पर मुरैना पुलिस ने पकड़ा ब्लैकमेलर यूट्यूबर

मुरैना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से ब्लैकमेलिंग करके वसूली करने वाले एक यूट्यूबर को मुरैना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सपन सिंह…

कटनी में भ्रष्टाचार पर शिकंजा, जिला पंचायत लिपिक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

कटनी  जिला पंचायत में रिश्वतखोरी का अजब मामला सामने आया है। जहां दो साल पहले रिश्वत लेते पकड़े गए एक सचिव से हाईकोर्ट के आदेश पर बहाली के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

हार के बाद भावुक हुए कुमार संगाकारा, बोले– ‘टीम के बाहर होते ही सब बदल जाता है’

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
हार के बाद भावुक हुए कुमार संगाकारा, बोले– ‘टीम के बाहर होते ही सब बदल जाता है’

सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज

वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस