मिचेल मार्श को एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में नॉट आउट करार दिए जाने पर विवाद, कोहली ने अंपायर को याद दिलाया ‘दोहरा चरित्र’

एडिलेड
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में नॉट आउट करार दिए जाने पर विवाद खड़ हो गया है। भारत के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने शनिवार को दूसरे दिन 58वें ओवर में मार्श को अपने जाल में फंसाया लेकिन अंपायर के फैसले ने हैरान कर दिया। अश्विन की अपील को अंपायर ने नकार दिया, जिसके बाद भारतीय टीम ने एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद पहले पैड पर लगी और फिर पर बल्ले पर लगी। स्निकोमीटर पर स्पाइक भी दिखा। हालांकि, थर्ड अंपायर ने कहा कि कनक्लूसिव एविडेंस नहीं है। ऐसे में अंपायर कॉल के बाद मार्श नॉट आउट ही रहे।

वहीं, भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने मार्श को लेकर निर्णय पर मैदान में गुस्सा दिखाया। उन्होंने आगबबूला होते हुए अंपायर को 'दोहरा चरित्र' याद दिलाया। उन्होंने साथ ही केएल राहुल का ताना भी दिया, जिन्हें पर्थ टेस्ट की पहली पारी में में विवादित रूप से आउट दिया गया था। कोहली ने मैदानी अंपायर रिजर्ड इलिंगवर्थ के पास जाकर कहा कि केएल राहुल को बिलकुल इसी तरह आउट करार दिया गया था। बता दें कि राहुल का बल्ला भी पहले पैड से टकराया था और जब बैट उनके पैड के पास से गुजरा तो स्निकोमीटर पर स्पाइक दिखा। उसके बाद राहुल को 26 के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा था।

वैसे, मार्श को अंपायर के फैसले का कुछ खास फायदा नहीं मिला। वह 26 गेंदों में 9 रन बनाने के बाद 64वें ओवर में अश्विन का शिकार बने। मार्श ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमाया। अंपायर के निर्णय पर भारतीय क्रिकेट फैंस नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''मुझे लगता है कि अंपायर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेल रहे।'' एक ने कहा, ''पहले मैच में केएल राहुल को आउट दिया गया था जबकि आज मिशेल मार्श को इसी आधार पर नॉट आउट दिया। तीसरा अंपायर एक जोकर है। यह ऑस्ट्रेलिया का पाखंड है।'' भारत के 180 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन जुटाए। ट्रेविस हेड ने शतक और मार्न लाबुशेन ने अर्धशतक जमाया।

  • admin

    Related Posts

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

     दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन