1500 वर्गफीट से अधिक के रहवासी संघ परिसर, औद्योगिक इकाई परिसर में कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की व्यवस्था की जाएगी

इंदौर
इंदौर शहर की सभी औद्योगिक व रहवासी क्षेत्र तथा अस्पताल परिसरों में सीसीटीवी कैमरों के सर्विलांस से निगरानी व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर ने रहवासी संघ, विभिन्न व्यापारी संगठनों, औद्योगिक इकाई, मार्केट संघ एवं अस्पताल प्रबंधकों की संयुक्त बैठक बुलाई।

कैमरों के जरिए सतत निगरानी रखेंगे
बैठक में निर्णय लिया गया कि 1500 वर्गफीट से अधिक के रहवासी संघ परिसर, औद्योगिक इकाई परिसर, 50 से अधिक लोगों की आवाजाही वाले स्थानों पर कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। जिस प्रकार इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है, उसी प्रकार सुरक्षा के स्तर पर भी शहर को नंबर वन बनाना है। बैठक में निगम आयुक्त, स्मार्ट सिटी सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अस्पताल प्रबंधन की थाना प्रभारियों के साथ होगी बैठक
बैठक में कलेक्टर ने सभी अस्पताल प्रबंधकों के साथ संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने पालदा, पोलो ग्राउंड औद्योगिक इकाई संगठनों के प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना और निराकरण संबंधित आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

कॉलोनियों में कैमरे लगाकर स्वच्छता के साथ विमानों की करेंगे पुख्ता सुरक्षा
इंदौर एयरपोर्ट पर एक साल पहले तक विमान से पक्षी टकराने के 23 मामले सामने आए थे। इस बार अब तक महज नौ मामले ही आए। इन घटनाओं को रोकने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ नगर निगम व अन्य एजेंसियों ने भी प्रयास किए। इस पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ प्रशासन व निगम कठोर कदम उठाएगा। एयरपोर्ट के आसपास खुले में कचरा फेंकने से पक्षी आकर्षित होते हैं। ऐसे में अब नगर निगम एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास की कॉलोनियों में रहवासियों के माध्यम से खुले में कचरा फेंकने वालों की निगरानी करेगा।

इससे कॉलोनियों की स्वच्छता के साथ विमानों व पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं आसपास कई कॉलोनियां विकसित होने के साथ पेड़ और धार्मिक स्थल भी हैं। ऐसे में यहां पर खुले में कचरा और खाने की सामग्री फेंकने से पक्षी आकर्षित होते हैं। यह पक्षी अक्सर विमानों से टकरा जाते हैं। गत वर्ष एयरपोर्ट पर 23 पक्षी टकराने की घटनाएं होने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने एयरपोर्ट के अंदर घास काटने के साथ ही खुले चैंबरों को भी बंद कराया।

साइन बोर्ड लगाकर बांटे पर्चे
एयरपोर्ट क्षेत्र में पक्षियों की आवाजाही कम करने के लिए बिजासन क्षेत्र के साथ चंदन नगर, फिरदौस नगर सहित सात कॉलोनियों में पर्चे बांटे गए। लोगों को जागरूक करने के लिए बिजासन क्षेत्र में साइन बोर्ड लगाए गए। वहीं नैनोद ग्राम पंचायत को पत्र लिखकर नियमित सफाई करवाई गई। बिजासन पर भोजन भंडारे के बाद वेस्ट को तुरंत हटाया गया।

admin

Related Posts

मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज, एमजीएम इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

 अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में…

उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव