यूपी में लागातार ठंड में गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बारिश होने की संभावना

उत्तर प्रदेश

जनवरी खत्म होने के बाद से यूपी में लागातार ठंड में गिरावट देखी जा रही है। बदलते मौसम और धूम की चिलचिलाहट से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई है। बीते कई दिनों से कंपकंपाने वाली ठंड महसूस नहीं की जा रही है, और दोपहर में धूप तेज हो रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी में कहा गया है कि आज से यानि सोमवार से मौसम आचानक से बदल सकता है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।  पश्चिमी यूपी में 3 फरवरी से मौसम बदल सकता है। इस अवधि में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा, सुबह और देर रात के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना भी जताई गई है। 4 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा। इसी तरह, 5 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम सामान्य रहेगा।

6 से 8 तक साफ रहेगा मौसम
अनुमान है कि 6, 7 और 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। लेकिन, सुबह और रात के समय हल्का कोहरा भी पड़ सकता है। तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। लखनऊ में 12.6℃ न्यूनतम और 29.2℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अयोध्या, नजीबाबाद और शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान 9℃ दर्ज किया गया, जबकि मेरठ, बहराइच और गोरखपुर में यह 9.8℃ रहा।

  • admin

    Related Posts

    सीएम योगी को अपशब्द कहने पर मौलाना गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने बिहार से की कार्रवाई

    पूर्णिया  गौमाता और योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौलाना को…

    महोबा: बैडमिंटन खेलते-खेलते मौत का शिकार हुआ खिलाड़ी, CCTV में कैद हुआ 5 सेकंड का मंजर

    महोबा  महोबा जिला स्टेडियम में बैडमिंटन खेल रहे पस्तोर गली निवासी 58 वर्षीय सुधीर गुप्ता की सडन कार्डियक अरेस्ट से अचानक मौत हो गई. रोजाना की तरह स्टेडियम पहुंचे सुधीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 1 views
    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया