ई-ऑफिस प्रणाली से उपभोक्ताओं के कार्य जल्दी निपट रहे

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने समूचे कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत कॉर्पोरेट से लेकर मैदानी दफ्तरों में ई-ऑफिस प्रणाली से काम करना पांच वर्ष पूर्व शुरू किया था। अब ई ऑफिस प्रणाली की सफलता के पांच वर्ष पूर्ण हो गए हैं। ई-ऑफिस प्रणाली से उपभोक्ताओं के कार्य जल्दी निपट रहे हैं और कार्यालयीन कार्य में समय की बचत हो रही है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दो दर्जन से भी अधिक आईटी के ऐसे अनुप्रयोग लागू किये हैं जो कि देश के पॉवर सेक्टर में एक मिसाल हैं। कंपनी द्वारा बनाए गए ई-अनुप्रयोगों में उच्चदाब से लेकर निम्नदाब, कृषि उपभोक्ता, गैर घरेलू उपभोक्ता एवं अन्य श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है।

कंपनी ने उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन बिल भुगतान, बिजली कनेक्शन, शिकायत एवं समाधान के लिए सरल संयोजन पोर्टल, (पीओएस) मशीन, इंस्टेन्ट बिलिंग सिस्टम, क्वालिटी कंट्रोल पोर्टल, UPAY एप, मेन्टीनेन्स एप,सेल्फ मीटर रीडिंग, क्‍यूआर कोड से भुगतान, नाम परिवर्तन, लोड बढाने का आवेदन, चैटबॉट सुविधा, ई-केवायसी, बिजली चोरी की आनलाइन गुप्‍त सूचना की सुविधा के लिये इनफार्मर स्‍कीम एवं इन्टरप्राईसेस रिसॉर्सेस प्लानिंग जैसे अनेक अनुप्रयोग लागू किए हैं। इसका उपभोक्ता और कंपनी को निरन्तर लाभ मिल रहा है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा कि राज्‍य शासन के निर्देशानुसार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ऑफिस की कार्यप्रणाली को परम्परागत फाइल वर्क्स से ई-ऑफिस प्रणाली की तरफ समग्र रूप से शिफ्ट कर दिया गया है। कंपनी के आईटी विभाग और नेशनल इंफॉरमेटिक्स सेन्टर की सहायता से ई-ऑफिस प्रणाली सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। कॉर्पोरेट कार्यालय के सभी अनुभागों सहित क्षेत्रीय, वृत्त ,संभाग आदि कार्यालयों द्वारा ई-ऑफिस से कार्य संपादित किये जा रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    होली के लिए भोपाल-रीवा रूट पर 6 स्पेशल ट्रेनें, कंफर्म टिकट पाएं, देखें पूरा शेड्यूल

    भोपाल   होली त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे रानी कमलापति और भोपाल से रीवा के लिए कुल चार…

    MP Board Exam: ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षक और कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

    ग्वालियर  माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षा में जिन शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, यदि वे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार