‘साम्प्रदायिक टशन से संवैधानिक मिशन’ का अपहरण नहीं किया जा सकता: मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 'साम्प्रदायिक टशन से संवैधानिक मिशन' का अपहरण नहीं किया जा सकता। वक्फ संशोधन कानून, धार्मिक आस्था के संरक्षण, प्रशासनिक व्यवस्था के सुधार से भरपूर है। कुछ निहित स्वार्थी तत्वों का 'साम्प्रदायिक कुंड-साजिशी झुंड' साम्प्रदायिक फसाद में सियासी मफाद ढूंढ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि संसद का एक्ट था, संसद ने ही करेक्ट किया है। कुछ लोग 'जमीन के कानून को आसमानी किताब' बताकर अपनी असंवैधानिक उदंडता को संवैधानिक प्रतिबद्धता के दायरे में लाने से रोकना चाहते हैं।

नकवी ने कहा कि साम्प्रदायिक सियासत से संवैधानिक सुधार को बंधक नहीं बनाया जा सकता। वक्फ सुधार से न ईमान को खतरा है न इस्लाम को नुकसान है। यह सुधार वर्तमान वक्फ सिस्टम के प्रशासनिक संरक्षण, संवर्धन, सशक्तिकरण की संवैधानिक गारंटी है।

उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन पर बहस के दौरान संसद में तर्कों, तथ्यों की कंगाली से जूझ रहे लोग सड़क पर मवाली जैसे व्यवहार में जुटकर, संवैधानिक सुधार पर सांप्रदायिक वार के जरिए भय-भ्रम के भंवरजाल में डटे हैं। हर संवैधानिक-समावेशी सुधार पर सांप्रदायिक-सियासी वार की हिस्ट्रीशीटर हुड़दंगी जमात की सोच, सनक, साजिश समाज के सौहार्द के ताने-बाने को तार-तार करने की अपराधिक करतूत से भरपूर है।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने विभिन्न आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक सुधार के जरिए समावेशी, सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण को सशक्त किया है। सुधार पर स्वार्थी प्रहार की पाखंडी प्रयोगशाला परास्त हो रही है। नकवी ने कहा कि भारत में सुशासन और समावेशी सुधार का अमृत काल चल रहा है, जिसने 'साम्प्रदायिक छल के रिवाज को सुशासन के मिजाज से छूमंतर किया है।"

भाजपा जिला कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, पूर्व राज्य मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, नगर विधायक आकाश सक्सेना, उत्तर प्रदेश पिछला वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, नगर पालिका अध्यक्ष बिलासपुर चित्रक मित्तल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी मौजूद रहीं।

admin

Related Posts

सत्य छिपेगा नहीं: कालनेमि पर वार, गिरफ्तारी के बाद अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा बयान

वाराणसी पॉक्सो मामले में फंसे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अदालत ने खुद इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश…

मॉल में शर्मनाक हरकत, मेडिकल स्टूडेंट से बदसलूकी और नस्लीय टिप्पणी पर हंगामा

गोरखपुर साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में किराए के फ्लैट में एसी लगवाने के दौरान अरुणाचल प्रदेश की एक प्रतियोगी छात्रा और उसकी दो सहेलियों द्वारा लगाए गए नस्लीय टिप्पणी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग