एक हफ्ते में दो बार ट्रेन पलटने की साजिस, रेलवे ट्रैक पर लोहे का मजबूत दरवाजा रखने वाले तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

लखनऊ
लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर लोहे का मजबूत दरवाजा रखने वाले तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। एक हफ्ते में दूसरे बार रेलवे ट्रैक पर इस तरह से किसी चीज के पाए जाने के बाद इसे ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश बताया गया था। हालांकि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों से पूछताछ में पुलिस ने दावा किया कि ट्रेन पलटाने की कोशिश जैसा कोई इरादा इन लोगों का नजर नहीं आया है। तीनों ने पुलिस को बताया कि निर्माणाधीन मकान से दरवाजा उखाड़कर बेचने के इरादे से लेकर जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते वक्त के ट्रेन के हार्न की आवाज सुनकर दरवाजा ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गए। ट्रेन से दरवाजा टकराया और उसकी तेज आवाज सुनने के बाद तीनोंं वापस भी नहीं आए।

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी मिश्र के मुताबिक बुधवार को लखनऊ-सुलतानपुर रूट पर रहीमाबाद के कैथुलिया गांव के बाद बक्कास से उतरेठिया स्टेशन के बीच ट्रैक पर दरवाजा रखा मिला था। मुकदमा दर्ज करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसकी मदद से चौधरीखेड़ा निवासी चेतराम रावत, गुलाब चंद्र और लवकुश रावत को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने बताया कि नशे की लत पूरी करने के लिए वह निर्माणाधीन मकान से लोहे का दरवाजा उखाड़ कर लाए थे। इसे काटने की नियत से ले जा रहे थे। ट्रैक पार करते वक्त मालगाड़ी ने हार्न दिया। इसके बाद आरोपित दरवाजा ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गए थे।

बुधवार तड़के करीब 3:42 बजे बक्कास-उतरेटिया स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी पटरी पर रखे लोहे के दरवाजे को रौंदते हुए पार हो गई। इंजन से गेट टकराने के बाद तेज आवाज से लोको पायलट को घटना की जानकारी हुई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी तो रेलवे अधिकारी हरकत में आए। रात में ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर मौके पर पहुंचे। पेंड्राल क्लिप ठीक कराई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने मुकदमा दर्ज कराया था।

  • admin

    Related Posts

    प्रयागराज में गरजे डिप्टी CM: ‘नसीमुद्दीन का जाना बेअसर, 2027 में BJP फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार’

    प्रयागराज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस…

    शंकराचार्य विवाद गरमाया: अविमुक्तेश्वरानंद बोले—योगी होकर मुख्यमंत्री रहना कैसे संभव?

    वाराणसी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शंकराचार्य की पहचान राजनीतिक प्रमाणपत्र से नहीं होती। सवाल यह है कि अगर आप योगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर