दिल्ली चुनाव के लिए आया कांग्रेस का मेनिफेस्टो, फ्री चार धाम यात्रा, ट्रांसजेंडर्स को स्कॉलरशिप…

नई दिल्ली

 दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जनता से कई बड़े वादे किए हैं। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने जनता को 5 गारंटियां भी दी हैं, जिसमें प्यारी दीदी योजना, जीवन रक्षा योजना, युवा उड़ान योजना, महंगाई मुक्त योजना और फ्री बिजली योजना शामिल है।

इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि गारंटी शब्द का इस्तेमाल आज सभी पार्टियां कर रही हैं। पहली बार कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था, हम चाहते थे कि जनता तक ये संदेश जाए कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। ये गारंटी सिर्फ पार्टी की नहीं है बल्कि ये जनता का हक है। कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपनी 5 गारंटी बहुत पहले ही दे दी है जिन्हें पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस ने LGBTQ कम्युनिटी के लिए खास स्पेस देने का वादा करने के साथ ही कहा है कि ट्रांसजेंडर्स के लिए स्कॉलरशिप से लेकर हॉस्टल तक की सुविधा प्रदान की जाएगी और सेंसिटिविटी ट्रेनिंग भी चलाएंगे. पार्टी ने दलित वर्ग के लिए फ्री चार धाम यात्रा कराने का वादा किया है. इस चार धाम यात्रा के तहत गौतम बुद्ध से जुड़े स्थान शामिल होंगे. इस योजना के तहत कांग्रेस ने सरकार बनने पर सारनाथ, बोध गया, संत रविदास की जन्मस्थली और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की  जन्मस्थली को शामिल किया गया है.

कांग्रेस ने सरकार बनने पर छह महीने के भीतर अधिक मजबूत लोकपाल विधेयक पारित करने का वादा किया है. पार्टी ने कहा है कि एलजी को इस पर कोई बहाना नहीं बनाने देंगे. कांग्रेस ने शीला दीक्षित की अगुवाई वाली सरकार के समय के आई केयर फंड, रोगी कल्याण समितियों, स्कूल कल्याण समितियों और भागीदारी योजना को फिर से शुरू करने का भी वादा किया है. घोषणा पत्र में अनुसूचित जाति के लोगों को सशक्त बनाने के लिए 15 फीसदी सरकारी ठेके उन्हें देने, छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाने और तुगलकाबाद में संत रविदास का मंदिर बनवाने का भी वादा किया है.

admin

Related Posts

रोहिणी और सुल्तानपुरी के लोग हो जाएं सावधान! 6-7 अप्रैल को बंद रहेंगे नल, टैंकर के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को सोमवार और मंगलवार का पानी की कमी से जूझना होगा। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड की तरफ…

एलपीजी की किल्लत और अफवाहों पर लगाम,दिल्ली सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, गुप्त रखी जाएगी शिकायतकर्ता की पहचान

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में दिखने लगा है. ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?