कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बेलगावी में, पोस्टर में लगाया भारत का गलत नक्शा

बेलगावी

कर्नाटक के बेलगावी में आज से शुरू हो रही कांग्रेस कार्य समिति के बैठक शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गई है, उसकी वजह से इस अधिवेशन के प्रचार के लिए लगाये गये पोस्टर, इन पोस्टर्स में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ भारत का जो नक्शा दिखाया गया है उसपर बवाल मच गया है, कांग्रेस द्वारा पोस्टर्स पर उपयोग किये भारत के नक़्शे से आधा कश्मीर और अक्साई चीन गायब है, भाजपा ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और कांग्रेस पर हमला किया है।

भाजपा कर्नाटक ने कांग्रेस के इन पोस्टर्स पर पार्टी का ध्यान आकर्षित किया उसके बाद से भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है, भाजपा नेताओं ने इसे शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति बताया, पार्टी ने कहा कांग्रेस कभी भारत को जोड़ने में विश्वास नहीं रखती ये तो भारत को तोड़ने में विश्वास रखती है इसलिए ये भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रहती है।

26 और 27 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक  

आपको बता दें कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक 26 और 27 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित हो रही है। कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी शीर्ष नेता शामिल रहेंगे। पार्टी ने इसके लिए जोरशोर से प्रचार किया है और पोस्टर लगाये है और वही पोस्टर्स विवाद का कारण बन गए हैं।
प्रचार के पोस्टर्स में भारत के गलत नक़्शे पर बवाल  

कर्नाटक में कांग्रेस ने महात्मा गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य कई बड़े नेताओं की तस्वीर के साथ पोस्टर्स लगाये हैं लेकिन इनमें भारत का जो नक्शा लगाया है उसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन गायन कर दिया जबकि भारत हमेशा से ही पीओके और अक्साई चीन को भारत का हिस्सा बताता रहा है और वापस लेने के दावा करता रहा है।

सुधांशु त्रिवेदी का सवाल,  कहीं इसके पीछे सोरोस कनेक्शन तो नहीं है?

कांग्रेस के पोस्टर नजर में आते ही भाजपा हमलावर हो गई है, भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा आज पूरा देश वीर बाल दिवस मन रहा है दूसरी तरफ एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिससे मन वेदना से भर गया है, बेलगामी में कांग्रेस के अधिवेशन के पोस्टर्स पर भारत का गलत नक्शा दिखाया गया जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन को नक़्शे से गायब कर दिया, इससे साफ होता है कि कांग्रेस की सोच क्या है उन्होंने पिछले कई उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस इससे पहले भी कई बार भारत के नक़्शे के साथ ऐसा ही करती रही है, कांग्रेस हमेशा भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रहती है उन्होंने सवाल किया कि ये किसके इशारे पर हो रहा है कहीं इसके पीछे सोरोस कनेक्शन तो नहीं है?
ये संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का उद्योग है : पूनावाला

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कांग्रेस ने बेलगावी में अपने नेताओं की तसवीर के साथ भारत का गलत नक्शा दिखाकर भारत की एकता और संप्रभुता के प्रति अनादर दिखाया है इससे साबित होता है कि कांग्रेस भारत जोड़ो या संविधान में विश्वास नहीं रखती बल्कि भारत तोड़ो में विश्वास रखती है, पूनावाला ने आगे कहा , इल्हान उमर से मिलना, 370 का समर्थन करना, जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाना, सोनिया गांधी एक ऐसे संगठन की सह-अध्यक्ष हैं, जो कश्मीर को भारत से अलग करने का समर्थन करता है, ये संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का उद्योग है।
कांग्रेस दूसरी मुस्लिम लीग : अमित मालवीय

अमित मालवीय ने X पर लिखा- कांग्रेस द्वारा पोस्टर्स से भारत के नक़्शे से पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन को गायब करना यह कोई गलती नहीं हो सकती, यह एक बयान है, यह उनकी तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा है, जो मानता है कि भारतीय मुसलमान भारत की तुलना में पाकिस्तान के प्रति अधिक वफादार हैं… उन्होंने लिखा कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है, यह भारत को फिर से तोड़ना चाहता है।
आशीष अग्रवाल का तंज – वाकई ये कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक क्षण है

मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा वाकई ये कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक क्षण है, भारत के नक्शे को विखंडित कर देना अक्साई चीन और पीओके को भारत का हिस्सा ना मानना और महात्मा गांधी की फोटो के साथ विकृत भारत का मानचित्र लगाना, ये मानसिकता है सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की कांग्रेस की, बापू की कांग्रेस ने कभी भारत को खंडित करने का सपना नहीं देखा था, बापू , बाबा साहब और संविधान का अपमान करने वाली कांग्रेस शर्म करो… माफी मांगो..

admin

Related Posts

राघव चड्ढा बनाम आम आदमी पार्टी: राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर छिड़ा विवाद, समर्थन में उतरे कुंवर अजय

नई दिल्ली योगी यूथ ब्रिगेड यूपी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की तस्वीर की फोटो की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि आज…

पंजाब मेरी रूह है, राजनीति नहीं; राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर विरोधियों को दिखाया आईना

 नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी के उन नेताओं पर तीखा हमला बोला है, जिन्होंने हाल ही में उनके खिलाफ मोर्चा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?