केंद्र में सत्ता में आने के तुरंत बाद कांग्रेस देशव्यापी जाति जनगणना कराएगी: राहुल गांधी

महू
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा और आरएसएस पर बी आर आंबेडकर तथा उनके द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सत्ता में बैठे लोगों से संविधान को बचाने का काम करें। यहां ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने यह भी घोषणा की कि केंद्र में सत्ता में आने के तुरंत बाद कांग्रेस देशव्यापी जाति जनगणना कराएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा कभी नहीं कराएंगे।

गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस आरक्षण की सीमा को खत्म देगी इसे 50 फीसदी से बढ़ा देगी और लोकसभा तथा राज्यसभा दोनों में इस संबंध में कानून लाएगी। उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर अरबपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और गरीबों को एक बार फिर गुलाम बनाया जा रहा है क्योंकि रोजगार के अवसर खत्म किए जा रहे हैं और देश की संपत्ति केवल कुछ पूंजीपतियों को सौंपी जा रही है। गांधी ने कहा, ‘‘भाजपा और आरएसएस देश में आजादी से पहले जैसी स्थिति चाहते हैं, जहां गरीबों के पास कोई अधिकार न हो और यह केवल अमीरों के पास हो।''

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया और कहा कि इसीलिए उन्होंने पिछले साल के लोकसभा चुनाव में ‘‘400 पार'' का नारा दिया था। गांधी ने रैली में कहा, ‘‘जिस दिन हमारा संविधान बदल जाएगा, उस दिन देश में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं बचेगा।''

 

admin

Related Posts

DK कैंप का दावा- ‘2.5 साल का फॉर्मूला था तय, सिद्धारमैया ने वादा किया था’

बेंगलुरु कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का मुद्दा सतह पर आ गया है. DK शिवकुमार कैंप के विधायक बसवराज…

कांग्रेस में घमासान, लक्ष्मण तिवारी के इस्तीफे के बाद भाजपा ने जीतू पटवारी की कार्यकुशलता पर की टिप्पणी

 भोपाल मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक ओर संगठन को सशक्त बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर गुटबाजी के आरोप लग रहे हैं। मऊगंज विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी