डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथों

नई दिल्ली
भारत-पाकिस्तान सीजफायर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप 11 दिन के भीतर 3 देशों में 8 बार यह दावा कर चुके हैं कि मैंने अंतरराष्ट्रीय व्यापार का गाजर दिखाकर भारत और पाकिस्तान को बहकाया है, लेकिन पीएम मोदी इस मामले में अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों का हवाला दिया है। रमेश ने कहा कि ट्रंप ने अमेरिका, सऊदी अरब और कतर में 11 दिनों के भीतर 8 बार कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर सिर्फ उनके कारण संभव हुआ।

पीएम मोदी पर हमला
ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने दोनों देशों से कहा कि अगर युद्धविराम होता है तो अंतरराष्ट्रीय व्यापार बढ़ेगा और इसके लिए उन्होंने "टैरिफ" यानी शुल्क का इस्तेमाल किया। इस पर तंज कसते हुए जयराम रमेश बोले, “हमारे प्रधानमंत्री 'टैरिफ' नहीं, सिर्फ 'तारीफ' सुनना चाहते हैं, इसलिए वो चुप हैं।”

सरकार से सवाल
उन्होंने यह भी कहा कि न तो प्रधानमंत्री और न ही विदेश मंत्री इस पर कुछ बोल रहे हैं। रमेश ने ट्रंप के उस बयान को भी दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था, "मैंने भारत और पाकिस्तान को एक ही नाव में डाल दिया है।" रमेश ने सवाल उठाया, "जब भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से 10 गुना बड़ी है, तब भी ट्रंप ने दोनों को एक बराबर कैसे कर दिया? और इस पर सरकार चुप क्यों है?"

  • admin

    Related Posts

    ममता बनर्जी की सुरक्षित सीट पर राजनीतिक समीकरण, 2021 के नतीजे क्यों बने TMC के लिए चिंता का कारण

    कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान होने के बाद से सियासी तापमान बढ़ गया है. राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सत्ताधारी…

    EC पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- लोकतंत्र खतरे में, अघोषित आपातकाल जैसा माहौल

    कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई