मरीज को देखने आए कांग्रेस नेता की दादागिरी, हॉस्पिटल में घुसकर स्टाफ को पीटा, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी पेशेंट से पैसे लेने का आरोप

जबलपुर. 
मध्य प्रदेश के जबलपुर के तैयब अली चौक स्थित इन्फिनिटी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने कुछ अन्य लोगों के साथ अस्पताल के आईसीयू में घुसकर अभद्रता की. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई इस घटना में आरोपी की पहचान कांग्रेस नेता और अधिवक्ता विजय रजक के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार विजय रजक एक मरीज को देखने अस्पताल आया था. उसी दौरान उसने अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों के साथ जमकर बदसलूकी की. इसके बाद मामले की शिकायत अस्पताल के कर्मचारी अखिलेश श्रीवास्तव ने थाने में दर्ज करवाई.

शिकायत में बताया गया कि आरोपी विजय रजक ने अपने अधिवक्ता होने का रौब दिखाते हुए आईसीयू में जबरन प्रवेश किया और अस्पताल प्रशासन को खुलेआम धमकी दी. इस दौरान उसने स्टाफ के साथ मारपीट की जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह विजय रजक ने अस्पताल परिसर में उत्पात मचाया. दिलचस्प बात यह रही कि जिस मरीज विष्णु का ऑपरेशन हुआ था, वह स्वस्थ होकर अस्पताल परिसर में टहल रहा था. बावजूद इसके विजय रजक ने अस्पताल स्टाफ के साथ अभद्रता की और हंगामा किया गया.

वहीं बताया जा रहा है कि विष्णु का हार्ट का ऑपरेशन हुआ था और आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उसे 20 हजार रुपये नगद वसूल किए गए. इसका विजय रजक ने विरोध किया, लेकिन विरोध करने का तरीका कानून को हाथ में लेने जैसा नजर आया. फिर उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई.

admin

Related Posts

एमपी के कई हिस्सों में मौसम ने मारी करवट, 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

भोपाल   मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे कोहरा छट रहा है ठंड के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं। यानी आसमान साफ होते ही उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं…

शादी हुई सिर्फ 1 रुपये में, लेकिन पिता की शर्त पर लौटाए करोड़ों के तोहफे

भिंड मध्यप्रदेश के भिंड में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी का मंडप सजा चुका था, मेहमान मौजूद थे और रस्में चल रही थीं। तभी एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल