कांग्रेस नेता उदित राज ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है, भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस की आलोचना की

अहमदाबाद
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों और आतंक के लिए इस्तेमाल हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तान भी इस बात को धीरे-धीरे स्वीकार करने लगा है। केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत हुई कार्रवाई से दुनिया के अन्य देशों को अवगत कराने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल बनाया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है। इस पर भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस की आलोचना की।
रोहन गुप्ता ने मिडिया से कहा, "पाकिस्तान अपनी हार को छुपाने के लिए हथकंडे अपना रहा था, मीडिया का दुरुपयोग कर रहा था, लेकिन झूठ लंबे समय तक नहीं चल सकता है। पाकिस्तान को भारत का खौफ हो गया था, लेकिन भारत ने जिम्मेदार देश होने का फिर से परिचय दिया है। हमें कब अटैक करना है और कब रुकना है, यह पता है। हमने अपने टारगेट पर अटैक भी किया, अपनी जमीन का संरक्षण भी किया और सही समय पर रुकने का साहस भी दिखाया। मुझे लगता है कि यही परिपक्व और अपरिपक्व राष्ट्र के बीच का अंतर है। हमारी सेना और सरकार ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि आतंकी घटना को अंजाम देकर आप पाकिस्तान के किसी भी कोने में सुरक्षित नहीं हैं।"

कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर रोहन गुप्ता ने कहा, "कांग्रेस पार्टी दरबारी मानसिकता से पीड़ित है। जब शशि थरूर ने देश की कार्रवाई की तारीफ कर दी तो कांग्रेस ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन तुर्की के विरोध में एक भी शब्द कांग्रेस के मुंह से नहीं निकला। इसी मानसिकता की वजह से कांग्रेस की स्थिति खराब है। दरबारियों ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस ने शुरुआत में देश और सेना के साथ खड़े होने की बात कही, लेकिन इसके बाद एक-एक कर कांग्रेस नेताओं ने सेना और कार्रवाई का विरोध किया। पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई ने कांग्रेस को एक्सपोज कर दिया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई को विदेशों में बताने के लिए गठित कमेटी के नेतृत्वकर्ता के रूप में शशि थरूर का नाम आने पर कांग्रेस का चौंकना इसका सबूत है।"

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के तहत हुई कार्रवाई को बताने के लिए गठित प्रतिनिधिमंडल के विरोध में उदित राज ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, "जब दुनिया में कोई भी भारत का समर्थन नहीं कर रहा है, तब 40 सांसदों को विदेश भेजने से क्या होगा।" कांग्रेस ने उदित राज के बयान से खुद को अलग कर लिया है और कहा है कि पार्टी देश के लिए उठाए जा रहे हर कदम के साथ खड़ी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सरकार ने प्रतिनिधिमंडल के गठन से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे से बातचीत की थी।

  • admin

    Related Posts

    संसदीय समिति में नई नियुक्तियां, राघव चड्ढा को मिली अहम जिम्मेदारी

    नई दिल्ली आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने…

    तमिलनाडु में TVK की जीत पर DMK का तंज, कहा- ये राजनीतिक नहीं ‘सिनेमा सुनामी’ थी

    चेन्नई द्रविड़ मुनेत्र कड़गम प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नई नवेली टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राज्य में विजय की पार्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी