कांग्रेस बेबुनियाद बयान दे रही है- चाहे वह जयराम रमेश हों, खड़गे हों या राहुल गांधी, ये सब खोखली बातें हैं: गिरिराज सिंह

पटना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जहां एक तरफ हम आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ हम उग्रवाद को खत्म करने के मिशन पर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने देश से उग्रवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर उग्रवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है। गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक उदाहरण देते हुए कहा कि यहां पर कांग्रेस ने कभी भी अपनी सरकार के दौरान उग्रवाद पर चोट नहीं पहुंचाई, कार्रवाई करने के लिए सपोर्ट तक नहीं किया। लेकिन आपने देखा होगा कि जब से यहां पर डबल इंजन की सरकार बनी है, उग्रवाद की लगातार कमर तोड़ी जा रही है। जिस तरह से राज्य सरकार कार्रवाई कर रही है, आने वाले समय में देश से उग्रवाद का सफाया हो जाएगा।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेशी दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल 33 देशों का दौरा करेगा। जेडीयू से सांसद संजय झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल टोक्यो पहुंचा है। यह प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सामने भारत का दृष्टिकोण रखेगा। कांग्रेस बेबुनियाद और निरर्थक बयान दे रही है- चाहे वह जयराम रमेश हों, मल्लिकार्जुन खड़गे हों या राहुल गांधी, ये सब खोखली बातें हैं। क्या पीआर बढ़ाने के लिए प्रतिनिधिमंडल विदेश जाएगा? इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। देश की बात दुनिया को बताना राष्ट्रीयता की बात है। जो देश के विरोध में बयान देगा, उसे देश विरोध में लिया जाएगा।

बता दें कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के कुछ सांसदों को शामिल किया गया है, जिसमें शशि थरूर भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि केंद्र ने उन नामों को अस्वीकार कर मनमानी चलाई है, जो पार्टी ने सरकार को सुझाए थे। खासकर शशि थरूर को प्रतिनिधिमंडल में लेने को लेकर कांग्रेस खेमे में नाराजगी है। वहीं, थरूर का कहना है कि वह प्रतिनिधिमंडल का सदस्य बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। देश सेवा उनके लिए गर्व की बात है।

  • admin

    Related Posts

    राघव चड्ढा बनाम आम आदमी पार्टी: राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर छिड़ा विवाद, समर्थन में उतरे कुंवर अजय

    नई दिल्ली योगी यूथ ब्रिगेड यूपी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की तस्वीर की फोटो की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि आज…

    पंजाब मेरी रूह है, राजनीति नहीं; राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर विरोधियों को दिखाया आईना

     नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी के उन नेताओं पर तीखा हमला बोला है, जिन्होंने हाल ही में उनके खिलाफ मोर्चा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 4 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?