कांग्रेस ने अमेरिका से भारतीय युवाओं की वापसी पर प्रधानमंत्री का जलाया पुतला

 अलवर

अलवर जिला कांग्रेस कमेटी ने अमेरिका से भारतीय युवाओं को हथकड़ी लगाकर वापस भेजने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने इस घटना को भारत के लिए शर्मनाक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के इस अपमान पर चुप्पी साधे हुए हैं। इसके विरोध में अलवर जिला कांग्रेस कमेटी ने नंगली सर्किल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

इस मामले में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया जिस तरह अमेरिका में भारत के युवा गए थे और अमेरिका सरकार ने उनके हाथ पैरों पर जंजीर से बांधकर उनको भारत के लिए रवाना किया है। यह अपने आप मे ही शर्मनाक है और कांग्रेस इस मामले में सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।

जिया अध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है, जिसका हम विरोध करते हैं। उन्होंने कहा जो युवा काम की तलाश में अमेरिका गए थे। अमेरिका सरकार ने उनको वापसी का रास्ता दिखा दिया है और उनको हाथों में हथकड़ी लगाकर भारत लाया जा रहा है। उसको लेकर हमारे देश के प्रधानमंत्री बिल्कुल चुप्पी साधे बैठे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी उनका विरोध करती है और आज उनका पुतला जलाया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आप को विश्व महागुरु समझते हैं। कहते हैं हम युवाओं के साथ हैं, लेकिन जब युवाओं को इस तरह लेकर आ रहे थे तब ऐसा कहने वाले मोदी जी क्यों कुछ नहीं बोल रहे। क्यों उन्होंने इसका विरोध नहीं किया।

जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका के आगे अपने घुटने टेक दिए हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को अमेरिका सरकार से बात करनी चाहिए और इसका विरोध करना चाहिए,लेकिन वह उल्टा अमेरिका सरकार की बात मान रहे हैं। अगर इसी तरह चलता रहा तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध करेगी और युवाओं के साथ खड़ी रहेगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ मोदी जी अमेरिका के राष्ट्रपति को अपना दोस्त कहते है और उनके शपथ ग्रहण में विदेश मंत्री तक को भेजते है वही दूसरी ओर अमेरिका भारत के युवाओं के साथ ऐसी असहनीय हरकत कर रहा है।

 

  • admin

    Related Posts

    7 साल पुराना प्यार, एक कॉल और खून का खेल: वेटर से रिश्ता बना पति की हत्या की वजह

    जयपुर संयोग से हुई एक मुलाकात का अंजाम करीब 8 साल बाद बेहद खौफनाक हुआ। राजस्थान में प्रेमी संजू के हाथों पति की हत्या कराने वाली अंजू की कहानी काफी…

    देश पर कर्ज का दबाव, पांच साल में दोगुना और बजट में नया रिकॉर्ड

    जयपुर राजस्थान का बजट 11 फरवरी को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। इसमें राजस्थान के आय-व्यय अनुमान भी पेश किए जाएंगे। सरकार अपने खर्च का लेखा-जोखा रखने के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज