सीएम पद पर नतीजों से पहले ही भिड़ गए कांग्रेस और उद्धव सेना, फायर हो गए संजय राउत

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र विधानसभा में मतदान एग्जिट पोल आते ही मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खबरें हैं कि MVA यानी महाविकास अघाड़ी के नेताओं के अलग-अलग सुर हैं। एक ओर जहां कांग्रेस अपना CM बनाने का दावा कर रही है। वहीं, शिवसेना यूबीटी ने इसे मानन से इनकार कर दिया है। बुधवार को जारी अधिकांश एग्जिट पोल राज्य में महायुति सरकार की संभावनाएं जता रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, 'कांग्रेस के नेतृत्व में MVA सरकार बनेगी। जैसे की मतदान के रुझान आ रहे हैं, जैसा की लोग कह रहे हैं, उसके आधार पर कांग्रेस के अधिकांश उम्मीदवार जीतेंगे। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी। सीएम महाविकास अघाड़ी से होगा। जिस तरह से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव को पैसा बांटते हुए देखा गया। जिस होटल में वह रह रहे थे, वहां 5 बहजे के बाद रहने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं किया।'

उन्होंने आगे कहा, 'वह कह रहे थे कि वह लेटर बांटने गए थे। अगर वह लेटर बांटने गए थे, तो क्या उनके पास जमीन पर कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं। वह और कितने झूठ बोलेंगे। देवेंद्र फडणवीस का पीए वर्धा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके वेयरहाउस में शराब की बोतलें मिली हैं। वर्धा जिले में शराब पर पाबंदी है। क्या वो शराब और पैसा बांटकर नोट जिहाद करना चाहते हैं? यह सवाल उठता है। मुझे लगता है कि भाजपा संवैधानिक व्यवस्था में भरोसा नहीं करती है।'

उखड़ी शिवसेना
शिवसेना यूबीटी ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा, 'मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा और कोई भी इसे नहीं मानेगा। हम साथ बैठेंगे और तय करेंगे कि नाना पटोले ने ऐसा कहा है और क्या नाना पटोले के पास कांग्रेस की कमान है। कांग्रेस आलाकमान ने कहा है कि आप सीएम बनेंगे, तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी को इसका ऐलान करना चाहिए…।'

सीट बंटवारा
महायुति में भारतीय जनता पार्टी का 152 सीटों पर चुनाव लड़ना तय हुआ था। जबकि, महाविकास अघाड़ी की तरफ से सबसे ज्यादा सीटें 101 कांग्रेस के खाते में आई थीं। एक ओर जहां शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने 80 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं, उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 96 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी को 52 और एनसीपी एसपी को 87 सीटें मिलना तय हुआ था।

admin

Related Posts

MP में राज्यसभा चुनाव के समीकरण बदल सकते हैं, भाजपा तीसरा प्रत्याशी उतारने की तैयारी, कांग्रेस की सीट पर फोकस

भोपाल  मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों के लिए मई से जून के बीच चुनाव होने की संभावना है. अप्रैल में बीजेपी के 2 और कांग्रेस के एक राज्यसभा सांसद…

AAP पर धोखा, लूट और बदनामी का आरोप’, कांग्रेस नेता उदित राज ने राघव चड्ढा का समर्थन किया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से सियासत तेज है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट