23 हजार 326 उपभोक्ताओं की शिकायतों का हुआ संतोषजनक निराकरण

भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रत्येक सोमवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के वितरण केंद्र अथवा जोन कार्यालय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल में सुधार, गलत रीडिंग, आंकलित खपत अथवा अन्य किसी भी तरह की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।

कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने बताया कि सितंबर 2024 से जनवरी 2025 की अवधि में 23 हजार 326 उपभोक्ताओं की शिकायतों का स्थल पर ही संतोषजनक निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता कंपनी के वितरण केंद्र अथवा जोन कार्यालय स्तर पर प्रति सोमवार लगने वाले शिकायत निराकरण शिविर में पहुंचकर अपनी जो भी समस्याएं हैं, उन्‍हें अधिकारियों से आमने-सामने बैठकर बातचीत करके हल करवा सकते हैं।

प्रबंध संचालक ने कहा है कि बिल संबंधी शिकायतों को कंपनी के संपर्क केन्‍द्र के दूरभाष क्रमांक 1912 पर, उपाय ऐप, चैटवॉट अथवा कंपनी के पोर्टल portal.mpcz.in के माध्‍यम से दर्ज कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही उपभोक्‍ताओं की सुविधा के लिए जोन अथवा वितरण केन्‍द्र पर भी अधिकृत कर्मचारियों द्वारा शिकायतों को कॉल सेंटर पर दर्ज की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि वरिष्‍ठ अधिकारियों द्वारा निगरानी रखने के कारण उपभोक्‍ताओं की शिकायतों का समय सीमा में त्‍वरित निराकरण किया जा रहा है। यही वजह है कि उपभोक्‍ताओं की शिकायतों में भी कमी आ रही है।

  • admin

    Related Posts

    बड़ी खबर: 24 साल बाद बदलेगा सरकारी नौकरी का सिस्टम, हर विभाग पर असर!

    भोपाल मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए लागू दो बच्चों की शर्त को खत्म करने की तैयारी अंतिम चरण में है। राज्य सरकार इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट के…

    SSB Recruitment 2026: 1060 पदों पर बंपर भर्ती, वर्दी पहनने का मौका न चूकें; इस दिन तक करें आवेदन

    भोपाल सशस्त्र सीमा बल में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एसएसबी में कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर