वृंदावन में मचा हड़कंप: वायरल की गई AI इमेज में प्रेमानंद महाराज को लेटे हुए दिखाया गया, भड़के शिष्य ने दर्ज कराई FIR

वृंदावन
प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद गोविंद शरण उर्फ प्रेमानंद महाराज जी की एक AI से बनाई गई फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसके बाद मामला गरमा गया है। इस फोटो को लेकर उनके भक्तों में गहरा आक्रोश है। अनुयायियों का कहना है कि इस फोटो ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। फोटो को लेकर प्रेमानंद महाराज के शिष्य गौतम चिलाना ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66C और भारतीय दंड संहिता की धारा 299 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की पहचान में जुट गई है और उन सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाल रही है, जहां से यह फोटो शेयर या फॉरवर्ड की गई थी।

क्या है वायरल फोटो में?
वायरल की गई AI इमेज में प्रेमानंद महाराज को लेटे हुए दिखाया गया है, जहां राधा रानी उनके चरण दबा रही हैं और श्रीकृष्ण खिड़की से झांकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, फोटो में एक सुंदर तालाब, मोर और बत्तख भी दर्शाए गए हैं। इस दृश्य को कृत्रिम तकनीक (AI) से तैयार किया गया है। भक्तों का कहना है कि यह चित्र पूरी तरह असत्य, अनुचित और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है। इसे देखकर कई अनुयायी भावनात्मक रूप से आहत हुए हैं।

आश्रम ने जारी की चेतावनी
वृंदावन स्थित श्री राधा केलि कुंज आश्रम की ओर से भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी गई है। आश्रम ने एक एडवाइजरी (चेतावनी) जारी करते हुए कहा, 'हम आप सभी भक्तों को सूचित करना चाहते हैं कि कुछ लोग पूज्य गुरुदेव श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी की फोटो, वीडियो और ऑडियो को AI तकनीक से संपादित कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह से अनुचित, अनैतिक और कानून के खिलाफ है।' आश्रम ने सभी से विनती की है कि कोई भी श्रद्धालु या अन्य व्यक्ति AI का प्रयोग करके प्रेमानंद महाराज की फोटो, वीडियो या ऑडियो न बनाए और न ही उन्हें शेयर करें। केवल आश्रम के अधिकृत और सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट्स से जारी सामग्री को ही सही माना जाए।

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी की पहचान के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    वंदे मातरम विवाद पर गरजे सीएम योगी, कहा- राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं

    लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कहा कि 6 करोड़ से अधिक की आबादी को पिछले आठ वर्षों के…

    अयोध्या कचहरी में बम की सूचना से अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

    अयोध्या   राम नगरी अयोध्या में कचहरी को बम से उड़ाए जाने की धमकी से शुक्रवार की दोपहर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोपहर पौने एक बजे सूचना पर मौके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें