कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश

कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

शहडोल
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की उपस्थिति में आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए।

जनसुनवाई में इन्द्रवती यादव पति स्व0 श्री सीताशरण यादव ग्राम पोस्ट नेउसा, जनपद पंचायत पाली जिला उमरिया ने कमिश्नर को आवेदन देते हुए  बताया कि उनके पति स्व0 श्री सीताशरण यादव की मुत्यु दुर्घटना के कारण 5 फरवरी 2025 को  हो गई थी। उन्होनें मृत्यु के बाद मिलने वाली सहायता राशि हेतु कई बार आवेदन किया हैै। लेकिन अभी तक उनकों उनके पति की मृत्यु के बाद मिलने वाली सहायता राशि का लाभ नहीं दिलाया गया है। उनका कहना था कि उनको सहायता राशि का लाभ दिलाया जाए। जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारी को आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जन सुनवाई में  सूरज बाई  ग्राम पंचायत पड़मनिया जिला अनूपपुर ने कमिश्नर को आवेदन देते हुए बताया कि उनके पति स्वर्गीय श्री देवी सिंह की मृत्यु 16 जून 2022 को हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद विधवा पेंशन हेतु उन्होनें कई बार ग्राम पंचायत में आवेदन किया है। आवेदन करने के बाद भी उन्हें विधवा पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। उनका कहना था कि उन्हें विधवा पेंशन दिलाया जाए। जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनसुनवाई में राजस्व से संबंधति, आर्थिक सहायता, खाद्य, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनजातीय विभाग सहित शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से संबंधित शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण हेतु कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियेां की ओर आवेदन प्रेषित कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

  • admin

    Related Posts

    ममता की छांव और उम्मीद की नई किरण : अनामिका जैन के सेवा संकल्प की अनकही दास्तान

    भोपाल समाज में अक्सर जिन्हें हम 'विक्षिप्त' कहकर अनदेखा कर देते हैं, उनके पीछे छिपी पीड़ा और खोई हुई पहचान को वापस लौटाने का बीड़ा मंदसौर की एक बेटी ने…

    शिक्षकों से हरित भविष्य की उम्मीद: प्रकृति संरक्षण हेतु विशेष प्रशिक्षण आयोजित

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में प्रकृति संरक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने