सड़क सुरक्षा पर आयुक्त भोंडवे का बयान: यह नियम नहीं, लोगों की जिंदगी का सवाल है

सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, जन-जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय : आयुक्त  भोंडवे

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन

भोपाल

आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास  संकेत भोंडवे ने कहा है कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन से जुड़ा हुआ विषय है। यदि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और आपात परिस्थितियों में सही जानकारी रखें, तो अनेक बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जिम्मेदार नागरिक भावना विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरूवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा प्रशिक्षण सह कार्यशाला में सड़क सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता एवं जीवन रक्षा से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

आयुक्त नगर निगम सु संस्कृति जैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त  हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में असामयिक मृत्यु के अधिकांश मामले 25 से 50 आयु वर्ग के युवाओं के होते हैं। इसका प्रमुख कारण हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करना है। युवा वर्ग को यह समझना होगा कि थोड़ी सी लापरवाही जीवनभर का नुकसान बन सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे वाहनों में उपलब्ध आधुनिक तकनीकों का सकारात्मक उपयोग करें, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, दुर्घटना स्थल पर सुरक्षित सहायता, आपात सेवाओं से समन्वय और जीवन रक्षा से संबंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

 

admin

Related Posts

डॉ. मोहन यादव: सहजता, स्पष्टता और संघर्ष से गढ़ा एक नेतृत्व

भोपाल  मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपने यशस्वी जीवन के 62वें जन्म दिवस पर पूरे प्रदेश से कोटि कोटि बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं यह स्वाभाविक…

लापरवाही पर ठेकेदारों एवं विभागीय अधिकारीयों पर कार्रवाई के निर्देश

भोपाल  लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माह में दो बार औचक निरीक्षण की व्यवस्था की गई है जिसके अंतर्गत 23…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
IPL के इतिहास के सबसे थ्रिलिंग फाइनल, 1 रन के अंतर ने बदली किस्मत और बना दिया मैच यादगार