15 साल से पुराने 261 वाहनों को नीलाम करने के दिए कलेक्टर ने निर्देश

बिलासपुर.
कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर 15 साल से पुराने शासकीय वाहनों की नीलामी की प्रगति की समीक्षा की। वित्त विभाग ने ऐसे सभी वाहनों को नीलामी के निर्देश दिए हैं। जिले में 15 साल से पुराने विभिन्न प्रकार के 261 वाहनों की जानकारी सामने आई है। पुराने वाहनों की नीलामी के बाद संबंधित विभागों को नए वाहन मुहैया कराए जाएंगे। कलेक्टर ने 30 अक्टूबर के पहले नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आरटीओ आनंद रूप तिवारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे सभी वाहनों को पोर्टल में कल तक दर्ज करने को कहा है। पंजीकृत वाहनों की अपसेट प्राइज निर्धारित करने के लिए समिति को आगे की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। आरटीओ, पीडब्ल्यूडी विद्युत यांत्रिकी और संबंधित विभागीय अधिकारी इस समिति में शामिल है। समिति द्वारा मौका मुआयना कर भौतिक मूल्य का निर्धारण किया जाएगा। आरटीओ तिवारी ने बताया कि स्क्रैपिंग संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान और शंका समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। सभी संबंधित अधिकारी इस ग्रुप से जुड़ जाएं। उन्होंने बताया कि जिले में 261 वाहन पंद्रह साल से पुराने चिन्हित किए गए हैं। इसमें सभी तरह के वाहन और 38 विभागों से संबंधित हैं। ज्यादातर वाहन स्वास्थ्य विभाग, एसईसीएल और नगर निगम से संबंधित हैं।

admin

Related Posts

सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन

रायपुर महासमुंद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। यहां चिकित्सकों की टीम…

जगदलपुर बना राइडर्स का हब, बस्तर की खूबसूरती को मिली नई पहचान

रायपुर देशभर के राइडर्स का जगदलपुर में जमावड़ा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की पहल से बस्तर को मिली नई पहचान बस्तर की धरती एक बार फिर रोमांच, ऊर्जा और सांस्कृतिक रंगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?