MP के कई जिलों में ठंड का कहर, नौगांव के बाद राजगढ़ मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा जिला

 भोपाल
 मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। रविवार-सोमवार की रात नौगांव के बाद राजगढ़ की मप्र में सबसे ठंडी रात के रूप में दर्ज किया गया है। राजगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

सर्दी बढ़ने के कारण कलेक्टर ने कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूल खुलने का समय सुबह 9 बजे से कर दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों से जिले में सर्द हवाएं चल रही हैं। इस कारण न सिर्फ दिन, बल्कि रातें भी सर्द हो रही है। नवंबर के अंतिम सप्ताह से ही जिले में सर्दी अपना असर दिखा रही है।

इस सीजन में दूसरी बार 8 डिग्री तक तापमान गिर चुका है। जबकि शनिवार-रविवार की रात सबसे कम सात डिग्री तापमान दर्ज किया था। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान था।

इसके बाद रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी तो हुई है, लेकिन फिर भी सर्दी शबाब पर रही। इस बार राजगढ़ मप्र का दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा है।

मप्र में सबसे कम तापमान नौगांव में 7.8 डिग्री दर्ज किया गया, इसके बाद राजगढ़ का 8.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। राजगढ़ जिले में सर्दी को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

भोपाल में दो दिन से पारा 11.5 डिग्री के करीब ठहरा

राजधानी भोपाल में दो दिन से पारा 11.5 डिग्री के करीब ठहरा सागर। दो दिन से न्यूनतम पारा 11 डिग्री के पास ठहरा हुआ है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम होने के कारण ठंडी का असर बढ़ा है। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।

वहीं रात का पारा 11.5 डिग्री पर लुढ़ककर आ गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। पारे में गिरावट आने से दिन और रात के समय कंपकपा देने वाली सर्दी पड़ रही है।

अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे बाद मौसम में परिवर्तन आने का अनुमान है। कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। बर्फीली हवाओं से पूरा प्रदेश ठिठुर सकता है।

उत्तरी हिस्से में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस कारण से पहाड़ों में बर्फबारी होगी और उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में तेजी से आएंगी। जिससे प्रदेश में दिन और रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक रितेश कुमार के मुताबिक, अभी तमिलनाडु में चक्रवात सक्रिय है, जिसके प्रभाव से आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होना थी, लेकिन जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी होने से उत्तरी हवाएं तेज हो गई हैं। इससे अगले तीन दिन तक तापमान में एक से दो डिसे की मामूली गिरावट आएगी।

admin

Related Posts

भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी