राजस्थान में ठंड का कहर जारी, पारा लुढ़ककर 8 डिग्री पर पहुंचा; कई जिलों में अलर्ट

 जयपुर
 राजस्थान में सर्दी ने एक बार फिर तीखा तेवर दिखाया है। प्रदेश में शीतलहर का असर तेज हो गया है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 3 से 4 दिनों तक कड़ाके की ठंड बने रहने की चेतावनी जारी करते हुए उत्तर-पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है।

शुक्रवार सुबह जयपुर सहित आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम गलन बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में तापमान गिरने से पाला जमने लगा है, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका भी बढ़ गई है। सीकर, जयपुर, नागौर और अलवर समेत कई जिलों में बीते दो दिनों में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सीकर और अलवर के कुछ इलाकों में खेतों पर बर्फ की पतली परत जमने की खबर है। वहीं फतेहपुर में इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अलवर में करीब 18 दिन बाद न्यूनतम तापमान फिर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले 19 दिसंबर को प्रदेश का सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया था। जैसलमेर में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई।

मौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, चूरू, झुंझुनूं, साथ ही नागौर, अलवर, करौली, धौलपुर और भरतपुर में शीतलहर का असर सबसे ज्यादा है। इन इलाकों में दिन में भी ठंडी हवाएं चलती रहीं।
गुरुवार को कई शहरों में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।जयपुर में न्यूनतम तापमान 8.8°C, नागौर 1.9°C, सीकर 3°C, कोटा 8.2°C, बारां 5.8°C, फतेहपुर 1.6°C और करौली में 4.6°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गर्म कपड़े पहनने और किसानों को फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी है।

admin

Related Posts

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

नाथद्वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो आरोपी दबोचे गए

राजसमंद राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने एक ट्रक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह