उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना हुआ शुरू, प्रदेश में 3 डिग्री तक गिरा पारा

रायपुर/ बिलासपुर

उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का पारा 3 डिग्री तक कम हो गया है। प्रदेश में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। सिर्फ उत्तरी छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में शीतलहर की स्थिति रहने और घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

बना हुआ है यह सिस्टम
एक नया पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण के रूप में इराक और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य स्थित है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर में दो जनवरी को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास रहेगा।

रायपुर में भी गिरा पारा
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। बादल छंटने शुरू हो गए हैं, जिस कारण से ठंड बढ़ने लगी है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सरगुजा में रात का तापमान 8.2 डिग्री रेकार्ड किया गया। रायपुर में बादल छंट चुके हैं, जिसके असर से न्यूनतम पारा 14 डिग्री पर आ गया है।

बिलासपुर में कड़ाके की ठंड
न्यायधानी बिलासपुर में ठंड का प्रभाव हर दिन बढ़ रहा है। नए साल की रात कड़ाके की सर्दी रही। सर्द हवाएं चलीं। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 साल के आंकडे़ बता रहे हैं कि जनवरी में भी खूब ठंड पड़ती है। हर साल रात में पारा 10 डिग्री से नीचे गया है।

बुधवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। रात में ठंड का असर बना हुआ था। ग्रामीण अंचल में अलाव का भी सहारा लिया गया। खासकर पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जीपीएम जिले में ठंड का असर तेज है, लेकिन बिलासपुर शहर में अभी भी तापमान सामान्य से अधिक है।

2009 में 5.4 डिग्री गिरा था पारा

साल 2009 में सबसे ज्यादा ठंड रिकार्ड की गई है। 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री तापमान दर्ज है। आंकडे़ यह भी बता रहे हैं कि जनवरी में ऐसा कुछ फिक्स नहीं है कि प्रथम पखवाड़े में ठंड ज्यादा होगी या द्वितीय में। पूरे महीने ठंड का असर बना रहता है। इस साल भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी का असर रहेगा।

  • admin

    Related Posts

    बजट में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर जताया मुख्यमंत्री का आभार

    रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में कर्मचारियों…

    ओडिशा–महाराष्ट्र गांजा रैकेट का पर्दाफाश, 68 लाख की तस्करी का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

    महासमुंद छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने अतंर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है. दो कार में ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट में सप्लाई करने जा रहे 8 तस्करों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन