सीएम योगी का हेलीकॉप्टर गलत हेलीपैड पर उतरने से अधिकारियों में मचा हड़कंप, सुरक्षा में हुई चूक

कानपुर
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को कानपुर पहुंचे। हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बड़ी चूक फिर सामने आई। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर प्रधानमंत्री के लिए तैयार किए गए हेलीपैड पर उतर गया। जबकि एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ट्रायल लैंडिंग कर रहे थे। सीएम के लिए अलग हेलीपैड तैयार किया गया था। स्वागत के लिए सभी अधिकारी भी मुख्यमंत्री के लिए तैयार हेलीपैड पर खड़े थे। गलत हेलीपैड में उतरने पर अधिकारियों के हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भागकर अधिकारी सीएम योगी के स्वागत के लिए पहुंचे।

सीएम योगी 30 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही सीएसए स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जनसभा स्थल पर आने वाले लोगों को किसी भी तरीके की कोई समस्या ना हो। सीएम योगी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। जनसभा के दौरान शहर में जाम की स्थिति न हो। लोगों को जनसभा स्थल तक पहुंचने के लिए सबसे नजदीक पार्किंग की व्यवस्था की जाए। बैठक में सांसद देवेंद्र सिंह बोले क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल महापौर प्रमिला पांडे विधायक नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह मौजूद रहे।

गर्मी से बचाव को लेकर हर ब्लॉक में पानी और कूलर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि गर्मी से बचाव को लेकर हर ब्लॉक में पानी और कूलर की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री ने शहर के अंदर चल रही प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास को लेकर भी अधिकारियों से प्रगति पूछी जिस पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया। मुख्यमंत्री अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री का जो भी कार्यक्रम शेड्यूल्ड है,समयबद्ध तरीके से सभी कार्यक्रम पूरे होने चाहिए मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भी पुलिस कमिश्नर डीएम मंडलायुक्त से जानकारी की।

 

admin

Related Posts

कुर्सी एक दिन छूटेगी— नोएडा उदाहरण के साथ Yogi Adityanath का बड़ा संदेश

नोएडा नोएडा को इंटरनेशल एयरपोर्ट का तोहफा देने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर याद किया कि कैसे इस शहर को अपशगुन…

केशव प्रसाद मौर्या का बयान: समाजवादी पार्टी की दादारी रैली रही पूरी तरह फ्लॉप

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी की दादारी की रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो बताया समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल चरित्र बांटो और राज करो की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन