सीएम योगी का बड़ा बयान – जनता की हर परेशानी होगी दूर, सरकार संकल्प के साथ कर रही काम

गोरखपुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पबद्ध है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया वे तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जबरन जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। एक बयान के मुताबिक जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं।

बयान में कहा गया है कि आदित्यनाथ ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपराध से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बयान में कहा गया है कि हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे और मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। 

 

admin

Related Posts

पं. नेहरू ने कश्मीर को विवादित करने का कार्य किया, जिससे वह भारत को डसता रहाः सीएम योगी

देश के प्रति सरदार पटेल की सेवाएं व योगदान बना चिरस्मरणीय अध्यायः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल…

जनता दर्शन : प्रत्येक फरियादी से मिले मुख्यमंत्री, बोले- हर समस्या का कराएंगे उचित निस्तारण

जनता दर्शन : प्रत्येक फरियादी से मिले मुख्यमंत्री, बोले- हर समस्या का कराएंगे उचित निस्तारण हर जरूरतमंद की सेवा ही सरकार का लक्ष्यः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड ब्रेकर अभिषेक शर्मा: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड ब्रेकर अभिषेक शर्मा: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बने

भारतीय पेस अटैक के सामने बेबस दिखे बल्लेबाज, मार्करम बोले– नई गेंद ने दबाव बढ़ाया

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
भारतीय पेस अटैक के सामने बेबस दिखे बल्लेबाज, मार्करम बोले– नई गेंद ने दबाव बढ़ाया

Jasprit Bumrah के खेलने को लेकर लाइव अपडेट: क्या बचे हुए 2 T20 मैचों से रहेंगे बाहर?

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 1 views
Jasprit Bumrah के खेलने को लेकर लाइव अपडेट: क्या बचे हुए 2 T20 मैचों से रहेंगे बाहर?

IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने T20 में 1000 रन और 100 विकेट पूरे कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 0 views
IND vs SA: हार्दिक पंड्या ने T20 में 1000 रन और 100 विकेट पूरे कर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 1 views
भारत का ऐतिहासिक विजय, हॉन्ग कॉन्ग को हराकर पहली बार स्क्वॉश वर्ल्ड कप जीतने में सफलता, अनाहत सिंह की अहम भूमिका

भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

  • By admin
  • December 15, 2025
  • 2 views
भारत का दमदार प्रदर्शन, अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त