बलरामपुर में सीएम योगी ने की पाटेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना, मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया

बलरामपुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बलरामपुर दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। आज सुबह सीएम योगी देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे। यहां पर उन्होंने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर का भी भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

'योगी ने सुखी-स्वस्थ व समृद्ध यूपी की कामना की'
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने को बताया कि बलरामपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। उसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज व निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे। प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि में बृहस्पतिवार की सुबह मां पाटेश्वरी देवी का दर्शन-पूजन किया और सुखी-स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। पूजन के बाद आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर का भी भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

योगी ने गायों को हरा चारा तथा गुड़ खिलाया
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी मंदिर परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा तथा गुड़ खिलाया। उन्होंने गायों का प्यार दुलार भी किया। मंदिर परिसर में चल रहे राजकीय मेले का निरीक्षण भी किया। श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दिए जाने का निर्देश भी दिया। यहां से मुख्यमंत्री और वहां से अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इस दौरान शक्तिपीठ के महंत योगी मिथलेश नाथ सहित कई जनप्रतिनिधि पदाधिकारी तथा प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

श्री पाटेश्वरी देव्यै नमः
'शारदीय नवरात्रि' के पावन अवसर पर आज जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित 'आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ' में माँ भगवती के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

अपना आशीर्वाद सम्पूर्ण जगत पर बनाए रखेंः योगी
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, ''श्री पाटेश्वरी देव्यै नमः 'शारदीय नवरात्रि' के पावन अवसर पर आज जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित 'आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ' में माँ भगवती के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। जगद्धात्री माँ जगदम्बा से प्रार्थना है कि अपना आशीर्वाद सम्पूर्ण जगत पर बनाए रखें।''

admin

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर सीएम योगी ने अरण्य समागम का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने वीर बच्चों को किया सम्मानित  सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर अरण्य समागम का किया शुभारंभ  प्रदर्शनी का अवलोकन किया सीएम ने, उत्कृष्ट करने वाले कर्मचारियों व…

CM योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन समारोह में लिया हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय