सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशान, बोले- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग बाबा साहब के जीते जी तो उन्हें अपमानित करते रहे

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशान साधा. सीएम ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने विपक्ष पर बाबा साहब के अपमान का आरोप लगाया.

योगी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग बाबा साहब के जीते जी तो उन्हें अपमानित करते रहे. उनके नहीं रहने के बाद उनके मूल्यों और आदर्शों को कहीं स्थापित ना होने दें इसके लिए इन्होंने काम किया. बाबा साहब का स्मारक दिल्ली में नहीं बनने दिया. ये समाजवादी पार्टी कहती थी कि बाबा साहब का कहीं स्मारक बनेगा तो हम उसको तोड़ेंगे. क्या क्या घोषणाएं ये लोग करते थे. लेकिन, बाबा साहब को सम्मान मिल रहा है. उन्होंने मूल्यों के प्रति पूरा भारत उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है.

सीएम ने आगे कहा कि हम सब बाबा साहब के मूल्यों के प्रति जागरूक हों. उन्होंने कहा था कि शिक्षित बनों. शिक्षा के प्रति जो उनका आग्रह था, उनका कहना था कि शिक्षित रहेंगे तो हम लोग भटक नहीं पाएंगे. आज सरकार कई सुविधाएं दे रही है, हमें उसका लाभ उठाना चाहिए, अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए. बाबा साहब के समय में तो इन सब का भी आभाव था. उन्होंने सामाजिक रूप से संगठित होने के लिए भी कहा था. हर एक वंचित और दलित को मदद करने के लिए कहा. आर्थिक रूप से उन्नत बनने के लिए भी उन्होंने कहा था. इन सबका रास्ता शिक्षा से ही आगे बढ़ता है. उस मार्ग का अनुसरण अगर हम कर सकते हैं तो निश्चित ही आने वाली पीढ़ी को हम एक उज्ज्वल भविष्य दे पाएंगे.

  • admin

    Related Posts

    नकल माफिया पर STF का शिकंजा: SSC MTS परीक्षा घोटाले में दो गिरफ्तार

    मेरठ आज के समय में सरकारी नौकरी ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. इसके लिए वह बहुत तैयारी भी करते हैं लेकिन कई बार कुछ लोगों के कारण परीक्षाएं रद्द…

    कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग: सीएम योगी

    नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईएसएल 2025-26: जमशेदपुर एफसी की 28 सदस्यीय टीम घोषित

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    आईएसएल 2025-26: जमशेदपुर एफसी की 28 सदस्यीय टीम घोषित

    शिक्षा क्षेत्र में नई पहल: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय BA-BEd कोर्स, प्रवेश परीक्षा फॉर्म उपलब्ध

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    शिक्षा क्षेत्र में नई पहल: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय BA-BEd कोर्स, प्रवेश परीक्षा फॉर्म उपलब्ध

    देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार