सीएम यादव ने कश्मीर में सांबा सीट पर प्रचार किया था, जिस पर बीजेपी उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलाथिया ने की जीत दर्ज

भोपाल

हरियाणा (Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024) और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणाम साफ तौर पर सामने आ चुके हैं. एक ओर जहां जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir Election Results 2024) में नेशनल कांफ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन रही है. वहीं हरियाणा में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार पूर्ण बहुमत से बनाएगी. इन सबके बीच आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने हरियाणा व जम्मू और कश्मीर में जहां-जहां प्रचार और सभाएं की थीं वहां का हाल क्या रहा.

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में 6 सीटों पर डॉ. मोहन यादव प्रचार करने गए थे। इनमें से 5 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यानी सीएम मोहन के कैम्पेन का सक्सेस रेट 83 फीसदी रहा है।

जम्मू में एक सीट पर गए, वो बीजेपी ने जीती सीएम डॉ. मोहन यादव जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार में सिर्फ सांबा विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए पहुंचे थे। सांबा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलाथिया ने 30309 वोटों से जीत दर्ज की है। निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्र सिंह निकटतम प्रतिद्वंदी रहे। कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण देव सिंह चौथे नंबर पर रहे।

हरियाणा में एक सीट हारे, 4 जीते सीएम मोहन यादव ने हरियाणा की 5 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया। सीएम दादरी, भिवानी, भवानी खेरा, झज्जर और तोषम विधानसभा सीटों पर प्रचार करने गए थे। झज्जर सीट छोड़ बीजेपी के बाकी 4 सीटों पर उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

बीजेपी ने एमपी के नेताओं को प्रचार में नहीं भेजा बीजेपी के एक सीनियर पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी में इस बार के चुनाव में यह तय हुआ है कि जिस राज्य में चुनाव है। उसके पड़ोसी राज्यों के ही कार्यकर्ताओं, नेताओं को चुनाव प्रचार में भेजा जाए। दूर के राज्यों में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को स्थानीय प्रत्याशियों और चुनावी राज्य की डिमांड के आधार पर सभाओं के लिए भेजा जाए। इस वजह से इस बार के चुनाव में मध्यप्रदेश से हरियाणा और जम्मू कश्मीर के प्रचार में कार्यकर्ताओं को नहीं भेजा गया।

हरियाणा की सीटों कितने कारगर रहे CM मोहन

सीएम मोहन यादव ने हरियाणा चुनाव के दौरान दादरी में सुनील सतपाल सांगवान, भिवानी में घनश्याम सर्राफ, बवानी खेड़ा में कपूर सिंह, झज्जर में कप्तान बिरधाना और तोशाम में बीजेपी उम्मीदवार श्रुति चौधरी के पक्ष में प्रचार किया था.

दादरी विधानसभा सीट : इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार को 65 हजार 568 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा सांगवान को 63 हजार 611 मत मिले. इस तरह ये सीट बीजेपी ने 1957 वोटों से अपने नाम कर ली है.  

बवानी खेड़ा विधानसभा सीट : इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार कपूर सिंह को 80 हजार 77 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल को 58 हजार 298 मत मिले. इस तरह ये सीट बीजेपी ने 21779 वोटों के अंतर से अपने नाम कर ली है.  

झज्जर विधानसभा सीट : इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार को 52 हजार 790 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल को 66 हजार 345 मत मिले. इस तरह ये सीट कांग्रेस ने 13 हजार 555 वोटों से अपने नाम कर ली है.  

तोशाम विधानसभा सीट : इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार श्रुति चौधरी को 76 हजार 414 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी को 62 हजार 157 मत मिले. इस तरह ये सीट बीजेपी ने 14257 वोटों के अंतर से अपने नाम कर ली है.  
जम्मू कश्मीर में यहां की थी सभा

सीएम डॉ मोहन यादव ने जम्मू कश्मीर चुनाव के दौरान सांबा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलािथया के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था. यहां बीजेपी को 43 हजार 182 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस के रविंदर सिंह को 12 हजार 873 वोट मिले इस तरह BJP ने 30 हजार 309 वोटों से बाजी मार ली है.

admin

Related Posts

प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

किसी प्रकार की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि भारत में कच्चे…

राज्यमंत्री पटेल ने गायत्री शक्ति पीठ में गौशाला का किया निरीक्षण, गौमाता की हुई पूजा

बेल पत्र का लगाया पौधा भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने गायत्री शक्तिपीठ भोपाल परिसर में गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन