1 अप्रैल से तीर्थनगरी ऋषिकेश में खोले गए शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर बंद करने की CM पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

 ऋषिकेश
उत्तराखंड सरकार ने धार्मिक स्थलों की गरिमा को ध्यान में रखते हुए तीर्थनगरी ऋषिकेश और हरिद्वार में सरकार द्वारा आवंटित किए गए शराब बिक्री के डिपार्टमेंटल स्टोर (ग्रोसरी) आगामी 1 अप्रैल के बाद बंद किए जाने का निर्णय लिया है। इसके चलते अब तीर्थनगरी क्षेत्र में खुली शराब की ग्रोसरी (डिपार्टमेंटल स्टोर) कल्चर समाप्त हो जाएगा।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डा० प्रेमचंद अग्रवाल ने धार्मिक स्थलों की अस्मिता को बचाए रखने के लिये मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के समक्ष अपने मन की बात रखी थी। जिसका संज्ञान लेते हुए कैबिनेट में 31 मार्च 2025 के बाद ऋषिकेश और हरिद्वार के डिपोर्टमेंटल स्टोर्स (ग्रोसरी) को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी को बंद कराने के लिए पुलिस के आलाधिकारियों के साथ बैठक बुलाई और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल इसे रोकने के लिए निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पुलिस और आबकारी के अधिकारियों को बुलाकर क्षेत्र में हो रही अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर नाराजगी जाहिर करते हुए शराब बिकने वाले जगहों की लिस्ट दिखाते हुए पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने नियमित रूप से अवैध शराब और नशा बिक्री पर कार्रवाई की बात कही।

इस पर मंत्री डॉक्टर अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि सोशल मीडिया में आए दिन अवैध रूप से शराब और अन्य नशा बिक्री की जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस की अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई संदेहास्पद लग रही है। वहीं उन्होंने बताया कि आज नगर क्षेत्र में अवैध शराब की होम डिलीवरी तक हो रही है।

युवा का भविष्य चरस, गांजे, अफीम जैसे अन्य मादक पदार्थों की चपेट में आकर खत्म हो रहा है। जिस पर कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि जिस पुलिस चौकी के कार्यक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री होगी। संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एसपी देहात जया बलूनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह खोलिया, आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, थाना प्रभारी रायवाला बीएल भारती, थाना प्रभारी रानीपोखरी विकेंद्र कुमार, एसएसआई विनोद कुमार, चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल, मनोज रावत, विनय शर्मा, एलआईयू से विपिन गुसाईं आदि उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

सत्ता बनाम सुधारवादी: इस्तीफे की मांग पड़ी भारी, नोबेल विजेता नरगिस सहित कई हस्तियों की गिरफ्तारी

ईरान   ईरानी सुरक्षा बलों ने देश में जारी सुधारवादी आंदोलन से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को हिरासत में लेने के लिए अभियान शुरू कर किया। सोमवार को प्रसारित खबरों में…

ब्रिटेन को मिल सकती है पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री, शबाना महमूद का PoK से क्या है रिश्ता?

लंदन ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की सरकार गिर सकती है। इस बीच युनाइटेड किंगडम में चर्चाएं तेज हैं कि देश को पहली मुस्लिम महिला पीएम मिल सकती है। इसके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज