Kejrival के गढ़ दिल्ली में CM Mohan Yadav करेंगे चुनाव प्रचार

भोपाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश सीएम डा. मोहन यादव आज दिल्ली रवाना होंगे. सीएम दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. मुख्यमंत्री आज दोपहर डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से दिल्ली रवाना होंगे और शाम को दिल्ली में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे.

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पश्चिमी दिल्ली में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. सीएम शाम 5 बजे पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर विधानसभा सीट के मादीपुर ग्राम सभा चौपाल में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वो रोहिणी विधानसभा सीट के लिए जी- ब्लॉक सेक्टर-15 में जनसभा करेंगे.

दिल्ली में दो विधानसभा में चुनाव प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री मोहन

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली में के दो विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. सीएम शाम 5 बजे पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर विधानसभा सीट के मादीपुर ग्राम सभा चौपाल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन रोहिणी विधानसभा सीट के लिए जी- ब्लॉक सेक्टर-15 में भी एक जनसभा करेंगे.
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को मतगणना

गौरतलब है दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान अगले महीने की 5 तारीख यानी 5 फरवरी को कराए जाएंगे. दिल्ली की सरकार में पिछले एक दशक से काबिज आम आदमी पार्टी एक बार सत्ता में काबिज होने का सपना देख रही है, लेकिन इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस रखी है.

आम आदमी पार्टी को शराब घोटाला पहुंचा सकती है नुकसान

5 फरवरी को मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना 8 फरवरी को होगा. मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनेगी. एक दशक से दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी को दिल्ली शराब घोटाला चोट पहुंचा सकती है. दो बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने आप सरकार को इस बार कम सीटों से समझौता करना पड़ सकता है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के कुल 67 सीट जीत कर इतिहास रचा था. साल 2020 में हुई चुनाव में पार्टी दोबारा सरकार में लौटी. इस बार आम आदमी पार्टी 62 सीट जीते थे.

आम आदमी पार्टी को पहले जैसा परिणाम मिलना मुश्किल है

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को पहले जैसा परिणाम मिलना अपेक्षित नहीं है. दिल्ली शराब घोटाला, सीएम केजरीवाल के आवास पर खर्च हुए करोड़ों रुपए और पिछले 10 सालों से यमुना नदी की हालत ने उसकी साख पर डेंट लगाए हैं, जिससे पार्टी को इतिहास दोहराने में मुश्किल होगी.

शराब घोटाले में सीएम, डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री गए जेल

इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ी चोट दिल्ली शराब घोटाले से लगेगी, जिसके चलते पूर्व सीएम केजरीवाल समेत पार्टी के तीन बड़े नेताओं को तिहाड़ की यात्रा करनी पड़ी थी. इनमें खुद पूर्व अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शामिल हैं.

admin

Related Posts

ग्वालियर HC का सख्त रुख: NDPS केस में सैंपल बैग गायब, पांच अफसरों को लाइन अटैच किया गया

ग्वालियर ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने बुधवार को शिवपुरी के एनडीपीएस मामले में पुलिस जांच की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट…

राज्यमंत्री कृष्णा गौर और केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन के बीच शिष्टाचार भेंट

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर” की स्थापना का सौंपा प्रस्ताव प्रदेश के पहले स्पेस सेंटर से युवाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर