CM मान का बड़ा ऐलान, नए उम्मीदवारों से की अपील, वे अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करें

चंडीगढ़
पंजाब पुलिस में भर्ती हुए नव नियुक्त उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। दरअसल, चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में आयोजित समारोह दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पिछले अढ़ाई साल के दौरान पंजाब सरकार ने युवाओं को 48 हजार से ज्यादा नौकरियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती बहुत साफ-सुथरी और पारदर्शी तरीके से की गई और उन्होंने नए उम्मीदवारों से भी अपेक्षा की कि वे अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करें।

मुख्यमंत्री मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस को अपडेट और हाईटेक बनाने के लिए 10 हजार से ज्यादा नई भर्तियां की जाएंगी। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, जिसके कारण पुलिस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पंजाब पुलिस में और भर्तियां की जाएंगी तांकि पुलिस की ताकत बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने नवनियुक्त पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे अभी तबादले के लिए आवेदन न करें, क्योंकि ड्यूटी तो ड्यूटी है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश युवाओं को उनके घर के पास ही नौकरी दी जाएं।

उन्होंने कहा कि आज सड़क सुरक्षा बल के कारण 8 महीने बाद मरने वालों की संख्या में 45 फीसदी की कमी आई है।  इस टीम के पास प्राथमिक उपचार के पूरे उपकरण मौजूद हैं। यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो फोर्स द्वारा तुरंत व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जाता है। इसी तरह अगर कोई गाड़ी सड़क पर खराब हो जाती है तो उसे किनारे खड़ा कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास लोगों की जान-माल की रक्षा के साथ ही उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री मान ने नए प्रत्याशियों से ईमानदारी से काम करने को कहा। 

admin

Related Posts

बांग्लादेश में बदलेगा सिस्टम? 70% लोगों ने भारत जैसी संसद के पक्ष में दिया समर्थन

ढाका   बांग्लादेश के इतिहास में 12 फरवरी, 2026 की तारीख एक नए युग की शुरुआत के रूप में दर्ज हो गई है। देश में संपन्न हुए आम चुनावों में…

असम रैली में पीएम मोदी का बयान, कांग्रेस पर बोला तीखा प्रहार

गुवाहाटी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस की तुलना ‘जहर’ से करते हुए कहा कि सत्ता से 10…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती