Ambedkar की जयंती पर महू जाएंगे CM Dr. Mohan Yadav

महू

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक कई कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आंबेडकर जयंती के दिन सोमवार को डॉ. आंबेडकर नगर (महू), इंदौर में उनकी जन्मस्थली पर आयोजित राजकीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी राज्यभर में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर डॉ. आंबेडकर को याद करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 11 बजे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को नमन कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे अस्थि कलश स्थल पर पुष्पवर्षा में भाग लेंगे और भंते धर्मशील जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एक विशेष पुस्तक का विमोचन करेंगे और ‘भीम रत्न अवार्ड’ से विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी करेंगे। महू स्थित जन्मस्थली पर प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं और अनुयायियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम पूरी आस्था और गरिमा के साथ मनाया जाता है।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी संविधान के संरक्षण और मूल भावना के सम्मान में प्रदेश के सभी जिलों और मंडलों में सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेगी। यह कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी लगातार भाजपा पर संविधान बदलने की मंशा का आरोप लगाते रहे हैं। राजधानी भोपाल में यह आयोजन बोर्ड ऑफिस चौराहे पर होगा। इस मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की उपस्थिति प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह आयोजन अंबेडकर जयंती के प्रति श्रद्धा भाव तो प्रदर्शित करेगा ही, साथ ही यह संदेश भी देगा कि भाजपा संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

admin

Related Posts

मंदसौर में भीषण सड़क हादसा : कुएं में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

मंदसौर मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम काचरिया चौपाटी पर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार कुएं में जा गिरी। इसमें सात से अधिक लोग सवार थे…

चाय-नाश्ते के लिए उतरे थे यात्री, बस में लग गई भीषण आग, बस जलकर खाक

शाजापुर शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सन कोटा के पास यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस में जब आग लगी तब वह एक होटल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब के कोच कह गए बड़ी बात, KKR एक अंक से खुश है या दुखी, IPL 2025 में क्यों बदले-बदले नजर आ रहे प्रभसिमरन?

  • By admin
  • April 27, 2025
  • 0 views
पंजाब के कोच कह गए बड़ी बात, KKR एक अंक से खुश है या दुखी, IPL 2025 में क्यों बदले-बदले नजर आ रहे प्रभसिमरन?

आज होगा मैच ऑफ द टूर्नामेंट’, ‘विराट कोहली दिल्ली में करें केएल राहुल से हिसाब बराबर और बताएं ये उनका मैदान है

  • By admin
  • April 27, 2025
  • 0 views
आज होगा मैच ऑफ द टूर्नामेंट’, ‘विराट कोहली दिल्ली में करें केएल राहुल से हिसाब बराबर और बताएं ये उनका मैदान है

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज होगी भिड़ंत, होगी नंबर-1 बनने की जंग

  • By admin
  • April 27, 2025
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज होगी भिड़ंत, होगी नंबर-1 बनने की जंग

IPL 2025: बारिश के कारण मैच रद्द, कोलकाता और पंजाब को मिले 1-1 अंक

  • By admin
  • April 27, 2025
  • 0 views
IPL 2025: बारिश के कारण मैच रद्द, कोलकाता और पंजाब को मिले 1-1 अंक