CM डॉ. मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

वाराणसी/ भोपाल 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान वाराणसी पहुंचकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
मोहन यादव ने सुविधाओं की सराहना की

मुख्यमंत्री सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान शिव की आराधना की। इस दौरान सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं की सराहना भी की। डॉ. यादव ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।
काल भैरव का भी लिया आर्शीवार्द

काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री काल भैरव मंदिर जाकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। काल भैरव को काशी के कोतवाल माना जाता है, और ऐसा विश्वास है कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी काशी में टिक नहीं सकता। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश की सुख-शांति की प्रार्थना की।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में हुए  शामिल

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में शामिल हुए । यह मीटिंग होटल ताज में सुबह 11 बजे आयोजित हुई । जिसमें मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास, स्वास्थ्य, प्रशासनिक समन्वय और राज्यों से जुड़े विशेष मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

वाराणसी से जबलपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

इसके बाद सीएम डॉ मोहन दोपहर 3.30 बजे वाराणसी से जबलपुर के ग्राम बारहा (पनागर विधानसभा) के लिए रवाना होंगे। शाम 4.40 बजे ग्राम बारहा में वीरांगना दुर्गावती के समाधि स्थल, नर्रई नाला में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

दर्शन के दौरान मंदिर प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ उनके अधिकारीगण और सुरक्षा दल भी मौजूद रहा।

डॉ. मोहन यादव ने इस पावन नगरी में आने को एक विशेष अनुभव बताया और कहा कि काशी की ऊर्जा और भक्ति भाव हर बार कुछ नया सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं और यह यात्रा इसी बंधन को और सशक्त बनाती है। यही वजह है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में हमेशा ही भक्तों का तांता लगा रहता है।

 

admin

Related Posts

रद्दी अखबारों से बनेगी कला, मन रहेगा हल्का: AIIMS Bhopal में शुरू हुई अनोखी आर्ट थैरेपी पहल

भोपाल चिकित्सा और पढ़ाई के तनावपूर्ण माहौल के बीच एम्स भोपाल ने अपने संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए एक पहल की है। संस्थान का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर…

सफर होगा और आरामदायक: महामना एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों में लगेंगे आधुनिक लग्जरी कोच

भोपाल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित सफर को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 22163/22164 भोपाल-खजराहो महामना एक्सप्रेस तथा 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान